Begin typing your search above and press return to search.

Female Candidates:: महिलाओं को टिकट देने में कंजूसी, 83 सीटों में सिर्फ 14 महिलाएं, भाजपा की 86 सीटों में 15 महिलाएं

Female Candidates: महिलाओं को प्रनिधित्‍व देने के मामले में फिर एक बार राजनीतिक दलों ने कंजूसी कर दी है।

Female Candidates:: महिलाओं को टिकट देने में कंजूसी, 83 सीटों में सिर्फ 14 महिलाएं, भाजपा की 86 सीटों में 15 महिलाएं
X
By Sanjeet Kumar

Female Candidates:: रायपुर। महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की जब बात आई, तो सारे सियासी दल श्रेय लेने की होड़ में शामिल हो गए। संसद में सबने अपनी पीठ ठोंकी। कांग्रेस ने कहा कि वो पहली बार लेकर आए, उन्होंने राज्यसभा में बिल पास करा लिया था और भाजपा ने तो इसका श्रेय अपने माथे पर लेने अभियान ही छेड़ दिया। लेकिन संसद में पास होने के बाद भी अभी चुनाव में इस विधेयक के मुताबिक टिकट देने में पेंच है। हालांकि सियासी दलों के पास ये रास्ता खुला है कि अगर वे महिलाओं के सच्चे रहनुमा हैं, तो टिकट क्यों नहीं देते। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों के लिए भाजपा पहले ही 86 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। जबकि आज कांग्रेस ने भी दूसरी सूची के साथ कुल 83 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। लेकिन सूची में महिलाओं की संख्या को देखकर निराशा हुई है।

कांग्रेस और भाजपा दोनों ही तू डाल-डाल, मैं पात-पात की तर्ज पर एक ने 83 में 14 महिलाओं को टिकट दी, तो दूसरे ने 86 में सिर्फ 15 को। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस ने कुछ घंटे पहले ही एक और लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 53 प्रत्याशियों को टिकट मिला है। 17 विधायकों का टिकट कट गया है। इससे पहले नवरात्रि के पहले दिन पहली सूची जारी की गई थी। जिसमें 30 प्रत्याशी घोषित किए गए। कुल अब तक कांग्रेस ने 83 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

हवा हुई हर लोकसभा से 2 महिलाओं को टिकट की बात Social Engineering Of Tickets:

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा था कि पार्टी प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से दो महिलाओं को टिकट देने की तैयारी कर रही है। इस हिसाब से 11 लोकसभा सीटों वाले इस राज्य में 22 महिलाओं को कांग्रेस को टिकट देनी चाहिए थी। लेकिन अब अगर बाकी के सभी सात सीटें भी महिलाओं को मिलेंगी, जो कि संभव नहीं है तो भी पार्टी इस आंकड़े को नहीं छू सकती।

Female Candidates:: 90 सीटों के विधानसभा में 16 विधायक

90 सदस्‍यीय छत्‍तीसगढ़ की मौजूदा विधानसभा में महिला विधायकों की संख्‍या 16 है। इनमें तीन उप चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। बाकी सभी महिला विधायक 2018 में हुए चुनाव के दौरान सदन में पहुंची थीं। 2018 में चुनाव जीतने वाली 13 महिला विधायकों को केवल दो को छोड़कर बाकी सभी पहली बार चुनाव जीती हैं।

Female Candidates: कांग्रेस ने इन महिलाओं को बनाया प्रत्याशी

क्रं;

विधानसभा सीट

कांग्रेस प्रत्याशी

1

प्रतापपुर

राजकुमारी मरावी

2

लैलूंगा,

विद्यावती सिदार

3

सारंगढ़,

उत्तरी जांगड़े

4.

पाली-तानाखार,

तुलेश्वरी सिदार

5.

तखतपुर,

रश्मि सिंह

6.

बिलाईगढ़,

कविता प्राण लहर

7.

धरसींवा,

छाया वर्मा

8.

कुरूद,

तारिणी चंद्राकर

9.

संजारी-बालोद,

संगीता सिन्हा

10.

डौंडीलोहारा,

अनिला भेंडिया

11.

डोंगरगढ़,

हर्षिता बघेल

12.

भानुप्रतापपुर,

सावित्री मंडावी

13.

खैरागढ़,

यशोदा वर्मा

14पामगढ़ शेषराज बर्मन


बीजेपी ने इन महिलाओं को दी है टिकट

क्रं.भाजपा प्रत्‍याशीविधानसभा सीट

1.

रेणुका सिंह,

भरतपुर-सोनहत

2.

गोमती साय,

पत्थलगांव

3.

रंजना साहू,

धमतरी

4.

सुनीति सत्यानंद राठिया

, लैलूंगा

5.

उघेश्वरी पैकरा,

सामरी

6.

शिवकुमारी चौहान,

सारंगढ़

7.

संयोगिता सिंह जूदेव,

चंद्रपुर

8.

लता उसेंडी,

कोंडागांव

9.

रायमुनि भगत,

जशपुर

10.

लक्ष्मी राजवाड़े,

भटगांव

11.

शकुंतला सिंह,

प्रतापपुर

12.

सरला कोसरिया,

सरायपाली

13.

गीता घासी साहू.

खुज्जी

14.

अल्का चंद्राकर,

खल्लारी

15.

भावना बोहरा,

पंडरिया


Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story