किसान आंदोलन स्थगित : तीन कृषि बिल वापसी के बाद संयुक्त किसान मोर्चा का आंदोलन स्थगित.. राकेश टिकैत बोले - जनवरी में बैठक करेंगे

नई दिल्ली,9 दिसंबर 2021। बीते 378 दिन से चल रहा किसान आंदोलन अंततः स्थगित हो गया है। किसान मोर्चा के मंच से बार बार यह स्पष्ट किया गया है कि यह आंदोलन स्थगित हुआ है। संयुक्त किसान मोर्चा ने स्पष्ट किया है
किसान आंदोलन स्थगित : तीन कृषि बिल वापसी के बाद संयुक्त किसान मोर्चा का आंदोलन स्थगित.. राकेश टिकैत बोले - जनवरी में बैठक करेंगे
तीन कृषि क़ानूनों को लेकर यह आंदोलन शुरु हुआ था, कई विवादों के बीच आंदोलन लगातार जारी था। पाँच से अधिक राज्यों में चुनाव के ठीक पहले जिसमें बेहद अहम यूपी शामिल है, वहाँ के चुनावों को जीवन मरण का प्रश्न बनाकर लड़ रही भाजपा ने भाँप लिया था कि विपक्ष के तीर से यदि किसान मुद्दा हटा लिया जाए तो तरकश ख़ाली सा हो जाएगा। नतीजतन बीते 19 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने तीन कृषि क़ानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया।हालिया दिनों सदन से भी क़ानून वापसी कर दी गई है।
