Begin typing your search above and press return to search.

कोर्ट में धमाका: खाली कराया गया परिसर, विस्फोट में दो लोग घायल, जांच के लिए पहुंची फॉरेंसिक टीम...

कोर्ट में धमाका: खाली कराया गया परिसर, विस्फोट में दो लोग घायल, जांच के लिए पहुंची फॉरेंसिक टीम...
X
By NPG News

नईदिल्ली 9 दिसम्बर 2021. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट के रूम नंबर 102 में गुरुवार को धमाका होने से हड़कंप मच गया. मौके पर फायर सर्विस और पुलिस की टीम पहुंच गई है. कुछ लोगों का कहना है कि शायद लैपटॉप की वजह से ब्लास्ट हुआ है. जांच के लिए केबिन के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है. दमकल कर्मियों के मुताबिक, उन्हें 10:40 पर ब्लास्ट की कॉल मिली है, जिसके बाद सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है. वहीं, धमाका की खबर सुनते ही पुलिसल के साथ दमकल की गिड़िया भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने कोर्ट परिसर से सभी को बाहर कर दिया है. वहीं, खबर है कि गहन जांच के लिए कोर्ट परिसर में फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है. धमाके में कोर्ट नंबर 102 में तैनात पुलिसकर्मी घायल हुआ है.

धमाके की खबर मिलते ही डीसीपी और एसीपी आरती शर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और धमाके की जांच की. अपनी जांच में पुलिस ने कहा कि किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में यह धमाका हुआ था. इसके बाद अफवाह के कारण लोगों बाहर की ओर भागने लगे और अफरा तफरी की माहौल हो गया. इस बीच किसी ने गोली चलने की भी अफवाह फैल दी.

प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने कहा कि रोहिणी कोर्ट में जो धमाका हुआ है वो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में विस्फोट से हुआ है. लेकिन ये उतना कारगर नहीं था. पुलिस ने कहा है कि आगे की गहन जांच के बाद ही धमाके को लेकर सही जानकारी मिल पाएगी.

Next Story