Begin typing your search above and press return to search.

होटल में घुस कर मैनेजर की जम कर पिटाई, युवक ने पिटाई करते हुए खुद ही बनाया वीडियो... मैनेजर को मारते हुए घसीट कर ले गए थाने

होटल में घुस कर मैनेजर की जम कर पिटाई, युवक ने पिटाई करते हुए खुद ही बनाया वीडियो... मैनेजर को मारते हुए घसीट कर ले गए थाने
X
By NPG News

बिलासपुर 18 दिसम्बर 2021। दबंगई दिखाते हुए युवकों ने होटल के मैनेजर की होटल में घुस कर जम कर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद घटना का वीडियो भी युवकों ने बनाया। जिसके बाद मैनेजर को घसीटते हुए उल्टा थाना लेकर पहुँच गए। जहां फिर बिना शिकायत के ही वापस लौट गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जम कर वाइरल हो रहा हैं।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला चौक में मौसाजी होटल हैं। यहां काम करने वाले कुछ युवकों के अनुसार होटल का मैनेजर सुनील उन पर हमेशा जातिगत टिप्पणी किया करता था। मिली जानकारी के अनुसार आज होटल के कर्मचारियों के बाहरी साथी होटल पहुँचे और मैनेजर सुनील की जम कर पिटाई कर दी और उसे घसीटते हुए थाना भी लेकर चले गए।

यहां युवक होटल मैनेजर पर एक्ट्रोसिटी की एफआईआर दर्ज करवाना चाहते थे। पर समझौता होने के चलते बिना एफआईआर के ही लौट गए। अपनी दबंगई दिखाने के लिये युवाओ ने कुछ ग्रुपों में वीडियो शेयर की जो किसी तरह सोशल मीडिया में भी वाइरल हो गयी।


Next Story