Begin typing your search above and press return to search.

दंतेवाड़ा,18 दिसंबर 2021। दंतेवाड़ा पुलिस ने माओवादियों से मुठभेड़ का दावा करते हुए बताया है कि मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में दो महिला नक्सलियों का शव बरामद किया है। दोनों ही महिलाओं पर ईनाम घोषित था।
दंतेवाड़ा कप्तान अभिषेक पल्लव ने बताया
"तड़के क़रीब साढ़े पाँच बजे दंतेवाड़ा डीआरजी और माओवादियों के बीच गोंदेरास जंगल में मुठभेड़ हुई है, मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में दो महिला नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं"
दंतेवाड़ा पुलिस ने दो महिला नक्सलियों की पहचान पाँच लाख की इनामी हिड़में कोहरामे मलांगीर एरिया कमेटी और एक लाख की इनामी पूज्जे नीलवाया एरिया के रुप में की है।
Next Story
