Begin typing your search above and press return to search.
कर्मचारी इंक्रीमेंट बिग ब्रेकिंग... इस विभाग के प्रबंधकों के वेतन में बड़ी बढ़त, सीएम ने ट्वीट कर दी गुड न्यूज, देखें अब कितना मिलेगा
सीएम भूपेश बघेल के निर्देश के बाद लिया गया निर्णय

रायपुर, 26 अप्रैल 2022। राज्य सरकार न प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों के वेतन में बड़ी बढ़ोतरी की है। सीएम भूपेश बघेल के निर्देश और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर की पहल पर प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों का मासिक पारिश्रमिक 12500 रुपए से बढ़ाकर 20 हजार रुपए मासिक किया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक संजय शुक्ला ने बताया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों के मासिक पारिश्रमिक में वृद्धि की गई है। इससे बड़ी संख्या में प्रबंधकों को लाभ होगा।
प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों का मासिक पारिश्रमिक 12 हजार 500 रूपए से बढ़ाकर 20 हजार रूपए मासिक कर दिया गया है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 26, 2022
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू भी हो गया है।
Next Story
