Begin typing your search above and press return to search.

दुर्ग पुलिस के खिलाफ fIR दर्ज: नोएडा पुलिस ने 9 लोगों के अपहरण का केस किया दर्ज, जानिए क्या है मामला

दुर्ग पुलिस के खिलाफ fIR दर्ज: नोएडा पुलिस ने 9 लोगों के अपहरण का केस किया दर्ज, जानिए क्या है मामला
X
By NPG News

रायपुर। दुर्ग पुलिस के खिलाफ नोएडा में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर नोएडा के 9 लोगों के अपहरण मामले में की गई। नोएडा हाउसिंग सोसायटी के मैनेजर की शिकायत पर सूरजपुर थाना पुलिस ने दर्ज की है। शिकायत दर्ज होने के बाद नोएडा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दरसअल, बीते शनिवार को दुर्ग पुलिस ने नोएडा के हाउसिंग सोसायटी में छापा मारकर करोड़ों की धोकाधड़ी करने वाले 9 सटोरियों को पकड़ा था। आरोप है कि दुर्ग पुलिस ने इस कार्रवाई की जानकारी नोएडा पुलिस को नहीं दी थी।

इधर, नोएडा के सूरजपुर थाना पुलिस ने मीडिया को बताया कि 9 लोगों के अपहरण की जानकारी मिली थी। जब जांच की गई तो पता चला कि एक सरकारी गाड़ी में इन 9 लोगों का अपहरण किया गया है। अब सोसायटी के मैनेजर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

जानिए क्या था मामला

दुर्ग जिले में महादेव एप्प ऑन-लाईन सट्टा एप्प द्वारा चलने की सूचना दुर्ग पुलिस को मिली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ASP शहर संजय ध्रुव को जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। क्राईम, सायबर युनिट और थाना दुर्ग की संयुक्त जाँच में पता चला कि दुर्ग के कुछ युवक नोएडा में बैठकर सट्टा संचालित कर रहे है। सूचना मिलने के बाद दुर्ग पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर ग्रेटर नोएडा (उ.प्र.) रवाना किया गया।

टीम ने शनिवार को एलेस्टोनिया अपार्टमेन्ट, ग्रेटर नोएडा के 9वी मंजिल पर किराये के फ्लैट में दबिश देकर ऑन-लाईन सट्टा लॉयन-15 ब्रांच के संचालन कर रहे 9 आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 3 नग लेपटॉप, 15 नग मोबाईल, एटीएम कार्ड एवं दस्तावेज जब्त किया गया।

आरोपीगण

1. लोकेश कलवानी पिता सुरेश कुमार उम्र 32 वर्ष पता सुंदर बाजार भाटापारा

2 अभिषेक सिंह पिता अखिलेश्वर सिंह उम्र 37 वर्ष पता शांति नगर सड़क 5बी

3 विशाल कुशवाहा पिता रमापति कुशवाहा उम्र 24 वर्ष पता गणेश नगर, एसीसी जामुल

4 अंकुश वर्मापिता दिलीप वर्मा उम्र 25 वर्ष पता संग्राम चौक, कैम्प-1ॉ छावनी

5 आकाश साहू पिता यशवंत साहू उम्र 24 वर्ष पता हार्डवेयर लाइन, सुपेला

6 अंकित कनौजिया पिता प्रकाश कनौजिया उम्र 24 वर्ष पता शॉप नंबर 8, वैशाली नगर

7 वैभव सिंह पिता वैदेही शरण ठाकुर उम्र 24 वर्ष पता टिकरापारा बिलासपुर

8 शुभम राव पिता ए जगन्नाथ राव उम्र 19 वर्ष पता एचएससीएल कालोनी सेक्टर 6

9 डी आशीष पिता डी पूट्टू राव उम्र 20 वर्ष पता जोन-1,सड़क 15, खुर्सीपार, भिलाई


Next Story