Begin typing your search above and press return to search.

Draupadi Murmu Ka Jeevan Parichay: स्कूल की सामान्य टीचर से सर्वोच्च पद की उम्मीदवार तक, द्रौपदी मुर्मू के बारे में सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

डिशा के पिछड़े इलाके मयूरभंज जिले की द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च पद पर बैठने जा रही हैं। भाजपा व एनडीए ने उन्हें अपना राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। एनडीए के साथ-साथ बीजद और कई अन्य दलों ने भी मुर्मू के नाम के ऐलान के बाद समर्थन का ऐलान कर दिया है।

Draupadi Murmu Ka Jeevan Parichay: स्कूल की सामान्य टीचर से सर्वोच्च पद की उम्मीदवार तक, द्रौपदी मुर्मू के बारे में सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं
X
By NPG News

द्रौपदी मुर्मू जीवन परिचय: ओडिशा के पिछड़े इलाके मयूरभंज जिले की द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च पद पर बैठने जा रही हैं। भाजपा व एनडीए ने उन्हें अपना राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। एनडीए के साथ-साथ बीजद और कई अन्य दलों ने भी मुर्मू के नाम के ऐलान के बाद समर्थन का ऐलान कर दिया है। एक आदिवासी महिला की उम्मीदवारी पर विपक्ष में शामिल कुछ और दलों में भी दरार आने के कयास लगाए जा रहे हैं, इसलिए मुर्मू का राष्ट्रपति चुना जाना लगभग तय है। मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला होंगी, जो सर्वोच्च पद को सुशोभित करेंगी, वहीं महिला के Biographyरूप में वह दूसरी राष्ट्रपति होंगी। इससे पहले प्रतिभा देवी पाटिल राष्ट्रपति रह चुकी हैं। आगे पढ़ें द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय-

संथाल आदिवासी परिवार में जन्म

द्रौपदी मुर्मू का जन्म ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में एक संथाल आदिवासी परिवार में 20 जून 1958 में हुआ था। उस समय यह बेहद पिछड़ा हुआ इलाका था, जहां मूलभूत सुविधाएं भी नहीं थीं। द्रौपदी के पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू है। द्रौपदी का विवाह श्याम चरण मुर्मू से हुआ था। उनके दो बेटे व एक बेटी हैं। बेटों व पति की मृत्यु हो चुकी है।

रमादेवी कॉलेज से बीए तक शिक्षा

द्रौपदी मुर्मू की प्रारंभिक शिक्षा मयूरभंज जिले में ही हुई। इसके बाद उन्होंने भुबनेश्वर के रमा देवी कॉलेज से बीए तक पढ़ाई की है। कॉलेज के बाद द्रौपदी ने सिंचाई विभाग में क्लर्क की नौकरी की। हालांकि पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी और ससुराल वापस आ गईं। इस बीच उन्होंने एक स्कूल टीचर के रूप में भी नौकरी की।

पार्षद के रूप में राजनीति में एंट्री

द्रौपदी मुर्मू ने रायरंगपुर नगर पंचायत के पार्षद के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। यह साल 1997 था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे ओडिशा भाजपा एसटी मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रहीं। इसके बाद एसटी मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष भी बनीं। मयूरभंज जिले की भाजपा अध्यक्ष के रूप में काम किया। भाजपा एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य बनीं।

2000 में आया बड़ा टर्निंग पॉइंट

साल 2000 में द्रौपदी मुर्मू के जीवन में बड़ा टर्निंग पॉइंट आया। उन्हें भाजपा ने रायरंगपुर सीट से विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया। द्रौपदी ने जीत दर्ज की। उस दौरान भाजपा और बीजू जनता दल गठबंधन की सरकार थी। इस सरकार में वे स्वतंत्र प्रभार के रूप में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली। पहले उन्हें वाणिज्य एवं परिवहन विभाग, फिर मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग का दायित्व मिला। 2009 में वे फिर विधायक बनीं। उन्हें ओडिशा के उत्कृष्ट विधायकों को मिलने वाला नीलकंठ पुरस्कार भी मिल चुका है।

2015 में राज्यपाल के रूप में रिकॉर्ड

द्रौपदी मुर्मू अपने राजनीतिक जीवन में जिस तेजी से ऊंचाई तक पहुंच रही थीं, उसकी धमक केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच चुकी थी। आखिरकार वह समय आ गया, जब केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें राज्यपाल के रूप में जिम्मेदारी दी। द्रौपदी मई 2015 में झारखंड की राज्यपाल बनाई गईं। वह पहली आदिवासी महिला राज्यपाल बनीं। झारखंड की पहली राज्यपाल थीं, जिन्होंने पांच साल से भी ज्यादा समय पूरा किया। यही नहीं, अपनी प्रशासनिक क्षमताओं का भी प्रदर्शन किया।

चुनौतियों से भरा रहा यह सफर

द्रौपदी मुर्मू का यह सफर चुनौतियों और कई त्रासदियों से भरा रहा। बेहद पिछड़े इलाके में आदिवासी परिवार में जन्म लेने के बाद पढ़ाई-लिखाई के लिए संघर्ष करना पड़ा। शादी के बाद तीन बच्चे हुए, लेकिन हादसे में बेटों और बाद में पति को खोना पड़ा। अभी उनकी बेटी इति, नातिन और दामाद हैं। बेटी की शादी झारखंड में हुई है।

Next Story