Begin typing your search above and press return to search.

दोहरा हत्याकांड मामला: चरित्र शंका पर पति ने ही की थी पत्नी और पड़ोसी की हत्या..पुलिस ने किया गिरफ़्तार

दोहरा हत्याकांड मामला: चरित्र शंका पर पति ने ही की थी पत्नी और पड़ोसी की हत्या..पुलिस ने किया गिरफ़्तार
X
By NPG News

सूरजपुर,6 नवंबर 2021। बीते पाँच नवंबर को जोबगा में हुए दोहरा हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति ने ही चरित्र शंका पर पत्नी और पड़ोसी की हत्या की थी।

घटनाक्रम बीते पाँच नवंबर का है,जबकि जोबगा में महिला धनसो और पड़ोसी शिवप्रसाद का शव बरामद हुआ था। महिला का शव परछी में जबकि शिवप्रसाद का शव उसके घर के ही पास बरामद हुआ था। दोनों के ही सर पर हमला किया गया था जिससे दोनों की मौत हुई थी।

घटनाक्रम में पुलिस ने महिला के पति सुखलाल को गिरफ़्तार किया है। सुखलाल ने पत्नी और पड़ोसी के बीच संबंधों की आशंका में यह हत्या की थी। घटना दिनांक को सुखलाल का पत्नी से फिर विवाद हुआ और सुखलाल में खूँटे से धनसो की हत्या कर दी। आवेशित सुखलाल उसके बाद पड़ोस में शिवप्रसाद के घर पहुँचा, जहां शिवप्रसाद सो रहा था, उसी खूँटे से सुखलाल ने शिवप्रसाद के सर पर वार किया जिससे उसकी मौत हो गई।पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ़्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

Next Story