Begin typing your search above and press return to search.

दिवाली बोनस: इस राज्य की सरकार ने कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का किया ऐलान, मिलेंगे इतने रुपए और एक माह का वेतन...

दिवाली बोनस: इस राज्य की सरकार ने कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का किया ऐलान, मिलेंगे इतने रुपए और एक माह का वेतन...
X
By NPG News

NPG डेस्क। बेस्ट कर्मचारियों, नगर निगम और शिक्षकों सहित स्वास्थ्य कर्मियों के लिए महाराष्ट्र सरकार ने दिवाली बोनस की घोषणा की। मुंबई नगर निगम के कर्मचारियों, शिक्षकों, बेस्ट के कर्मचारियों को 22,500 रुपये और स्वास्थ्य कर्मियों को दिवाली बोनस के रूप में एक महीने का वेतन दिया जाएगा। इस फैसले से मुंबई नगर निगम के 93 हजार कर्मचारियों और बेस्ट के 29 हजार कर्मचारियों सहित शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों को फायदा होगा।

दिवाली पर बोनस की घोषणा निकाय चुनाव को लेकर सियासी दांव माना जा रहा है। 2017 के नागरिक निकाय चुनावों में, शिवसेना ने 84 सीटें जीतीं थीं। 227 सदस्यीय निकाय में सबसे कम सीटें इसी चुनाव में आई हैं। वहीं बीजेपी को 82 सीटें मिली थीं। अब बीजेपी का फोकस बीएमसी चुनाव पर है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा- मुंबई नगर निगम के कर्मचारियों ने कोविड की विकट परिस्थिति में बेहतरीन काम किया है। सीएम शिंदे ने कर्मचारियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग मुंबईवासियों के लिए तहे दिल से काम करते रहें। सीएम शिंदे ने कहा, नगर निगम के कर्मचारियों ने कोविड-19 की कठिन परिस्थिति में अच्छा काम किया है। मुंबई में कोविड की स्थिति को नियंत्रण में रखने में डॉक्टरों और सभी कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई है। जो अच्छा करते हैं उन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

दीपावली बोनस की घोषणा करते हुए शिंदे ने लोगों से रोशनी का त्योहार खुशी से मनाने का आग्रह किया। "मुंबई नगर निगम से संबंधित विकास कार्यों और कर्मचारियों से संबंधित बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। सभी को अब पूरे मन से मुंबईकरों के लिए काम करना चाहिए।

सीएम ने आगे कहा, इंजिनियरों से लेकर सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे कड़ी मेहनत करें और नागरिकों की इच्छा के अनुसार शहर में उच्च गुणवत्ता वाली सड़कों और बेहतर बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित करें।'

Next Story