Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस में कलह: महिला पार्षद और ज़िला महिला कांग्रेस अध्यक्ष के बीच विवाद मामला ..सोलह पार्षदों ने इस्तीफ़े की दी चेतावनी

कांग्रेस में कलह: महिला पार्षद और ज़िला महिला कांग्रेस अध्यक्ष के बीच विवाद मामला ..सोलह पार्षदों ने इस्तीफ़े की दी चेतावनी
X
By NPG News

रायगढ़,22 फ़रवरी 2022। बीते दस जनवरी को नगर निगम में हुए विवाद जिसमें ज़िला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती बरखा सिंह और कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा के बीच तीखी झड़प हुई थी, उस मामले में कार्यवाही की माँग पर अड़ी महिला पार्षद के साथ सोलह पार्षदों ने भी समर्थन में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा देने की चेतावनी दी है। महिला पार्षद संजना शर्मा ने वायरल वीडियो में दुर्व्यवहार करते दिख रहीं ज़िला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती बरखा सिंह पर कार्यवाही की माँग की थी। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने पर अब मामला इस्तीफ़ा पर आ गया है।

बीते दस जनवरी को वायरल वीडियो में मौजुद बेहद तीखे संवाद ने सभी को स्तब्ध कर दिया था। इस मामले में पीसीसी ने जाँच समिति भेज कर रिपोर्ट तलब की थी, रिपोर्ट अब राजीव भवन आ चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पार्षद संजना शर्मा ने कार्यवाही ना होने पर कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफ़ा देने की बात कही तो सोलह अन्य पार्षदों ने भी इस्तीफ़ा देने की पेशकश कर दी है। ख़बर है कि कल सुबह ये सभी पार्षद जिनमें पाँच MIC मेंबर है, ये सब राजीव भवन और पीसीसी चीफ़ मोहन मरकाम के पास जाएँगे।

Next Story