Begin typing your search above and press return to search.

धर्मांतरण का विरोध: प्रेमिका को चौथी मंजिल से फेंका... हुई मौत...परिजनों का आरोप- बेटी को सूफियान ने मारा

धर्मांतरण का विरोध: प्रेमिका को चौथी मंजिल से फेंका... हुई मौत...परिजनों का आरोप- बेटी को सूफियान ने मारा
X
By NPG News

डेस्क NPG। एक युवक पर प्रेमिका को चौथी मंजिल से नीचे फेंकने का आरोप लगा है। पीड़ित युवती के घरवालों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का आरोपी युवक सूफियान जबरन धर्म परिवर्तन करा रहा था। नहीं करने पर उसे चौथी मंजिल से फ़ेंक दिया गया।

परिवार ने पुलिस में जो शिकायत की है, उसके मुताबिक उत्तरप्रदेश लखनऊ के दुबग्गा में रहने वाली निधि गुप्ता (19) और सूफियान में प्रेम संबंध था। लड़की के परिजनों को जब इस बात का पता चला तो वे विरोध करने सूफियान के घर पहुंचे। लड़की के पिता रवि गुप्ता ने कहा- सूफियान ने निधि को 4 मंजिल से नीचे फेंक दिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले सूफियान ने उसे मोबाइल फोन दिया था। यह बात मंगलवार को परिजनों को पता चल गई। इसकी शिकायत करने वे सूफियान के घर पहुंचे, तो दोनों परिवारों में कहासुनी हुई। इसी बीच युवती छत पर चली गई। उसके पीछे-पीछे सूफियान भी गया। युवती के परिजनों का आरोप है कि सूफियान ने युवती को छत से नीचे फेंक दिया।

परिजनों के मुताबिक, हाईस्कूल पास निधि ब्यूटी पार्लर में काम सीख रही थी। सूफियान उसका धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह करना चाहता था। इसके लिए वह कई दिनों से दबाव बना रहा था। जबकि, निधि इसका विरोध कर रही थी।

सूफियान और निधि दोनों परिवार के बीच हो रहे विवाद के कारण ब्लॉक के ज्यादातर लोग वहां जुट गए थे। इसी दौरान अचानक से चौथी मंजिल से युवती के गिरने की आवाज सुनाई दी। लोगों ने देखा तो युवती खून से लथपथ सड़क पर पड़ी थी। परिजन बेहोशी के हालत में आननफानन उसे ट्रामा सेंटर लेकर गए। वहीं , पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


Next Story