Begin typing your search above and press return to search.

Dhan Kharidi: धान खरीदी ब्रेकिंग न्यूज: बिना बायोमेट्रिक होगी धान खरीदी, फूड सेक्रेट्री ने कलेक्टरों को लिखा पत्र, पढ़िए क्या लिखा

Dhan Kharidi : छत्‍तीसगढ़ में कल (1नंवबर) से धान खरीदी शुरू हो जाएगी। फिलहाल किसान बिना बायोमेट्रिक के ही सरकारी खरीदी केंद्रों में धान बेच सकेंगे।

Dhan Kharidi: धान खरीदी ब्रेकिंग न्यूज: बिना बायोमेट्रिक होगी धान खरीदी, फूड सेक्रेट्री ने कलेक्टरों को लिखा पत्र, पढ़िए क्या लिखा
X
By Sanjeet Kumar

Dhan Kharidi : रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल एक नवंबर से धान खरीदी शुरू होने जा रही है। भारत सरकार ने अबकी किसानों के बायोमेट्रिक के जरिए धान खरीदी करने का निर्देश दिया था। मगर खाद्य सचिव टीपी वर्मा ने कमिश्नरों और कलेक्टरों को पत्र लिख कहा है कि बायोमेट्रिक की व्यवस्था करने में वक्त लगेगा। इसलिए बिना बायोमेट्रिक ही धान खरीदी की जाए।

खाद्य विभाग के अफसरों के अनुसार बिना बायोमेट्रिक के धान खरीदी के लिए भारत सरकार से अनुमति मांगी गई थी, जो मिल गई है। यह अनुमति थोड़े समय के लिए ही मिली। अफसरों ने बताया कि धान खरीदी केंद्रों में बायोमेट्रिक मशीन लगाने के लिए टेंडर जारी किया गया था। टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन टेंडर हासिल करने वाली कंपनी ने मशीन की आपूर्ति के लिए थोड़ा वक्‍त मांगा है। कंपनी ने 4 नवंबर तक मशीन खरीदी केंद्रों तक पहुंचा देने की बात कही है। इसी आधार पर भारत सरकार से कुछ दिनों की राहत मांगी गई थी। अफसरों ने बताया कि धान खरीदी के लिए करीब 3 हजार बायोमेट्रिक मशीन की जरुरत है। इसमें 2617 मशीन खरीदी केंद्रों में लगाई जाएगी। बाकी मशीन रिजर्व में रखा जाएगा।

पढ़िए खाद्य सचिव का कलेक्‍टरों को लिखा पत्र...





Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story