Begin typing your search above and press return to search.

अमित शाह के दौरे से पहले DGP हटाये गए, मणिपुर के नए डीजीपी होंगे IPS राजीव सिंह...

अमित शाह के दौरे से पहले DGP हटाये गए, मणिपुर के नए डीजीपी होंगे IPS राजीव सिंह...
X
By Sandeep Kumar

नईदिल्ली। IPS राजीव सिंह को मणिपुर का नया डीजीपी बनाया गया है। वरिष्ठ IPS राजीव सिंह 1993 बैच के त्रिपुरा कैडर के आईपीएस अफसर हैं।

त्रिपुरा में फैली अराजकता और अशांति और अमित शाह के दौरे के बीच मणिपुर में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल किया गया है।

मालूम हो कि सीआरपीएफ के आईजी राजीव सिंह को मणिपुर कैडर में ट्रांसफर किया गया है। आईपीएस राजीव सिंह त्रिपुरा कैडर के अधिकारी हैं। लेकिन विशेष परिस्थितियों में उनका इंटर कैडर ट्रांसफर अब तीन वर्षों के लिए मणिपुर में किया गया है। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने इसकी अधिसूचना भी बीते सोमवार को जारी की थी।

राजीव सिंह ने नक्सलियों के क्षेत्र में व्यापक कार्य किया है। वे सीबीआई में भी रहे हैं। इसलिए अब मणिपुर में DGP बनाकर नए असाइनमेंट के लिए भेजा जा रहा है।





Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story