Begin typing your search above and press return to search.

डिप्टी रेंजर के बेटे ने की आत्महत्या...पत्नी तलाक के ल‍िए कर रही थी एक करोड़ की ड‍िमांड, सुसाइड नोट और वीडियो बरामद

डिप्टी रेंजर के बेटे ने की आत्महत्या...पत्नी तलाक के ल‍िए कर रही थी एक करोड़ की ड‍िमांड, सुसाइड नोट और वीडियो बरामद
X
By NPG News

खरगोन 28 नवम्बर 2021। जिले के बड़वाह क्षेत्र में गुरुवार को इंदौर से ओंकारेश्वर जा रहे युवक ने एक्वाडक्ट पुल से नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। युवक के साथी ने बताया कि पुल पर फोटोग्राफी कारने का बोलकर बाइक रुकवाई थी। बाइक रोकर फोटो शुट के लिए कैमरा निकालता उसके पहले ही उसने नर्मदा में छलांग लगा दी। छलांग लगाने वाले युवक का नाम अजय द्विवेदी है जो डिप्टी रेंजर प्रमोद द्विवेदी के पुत्र है।

युवक के दोस्त कौशल शुक्ला ने बताया कि वह और उसका दोस्त अजय द्विवेदी गुरुवार को सुबह बाइक से इंदौर से ओंकारेश्वर दर्शन के लिए जा रहे थे। एक्वाडक्ट पुल के ऊपर से निकलते समय, अजय ने फोटो खिंचवाने के लिए बाइक रुकवाई। बाइक से उतर कर अजय पुल पर टहलने लगा। तभी उसे मना किया, लेकिन उसने नर्मदा में छलांग लगा दी। इधर पुलिस एवं गोताखोरों को जानकारी लगते ही वह मौके पर पहुंचे।

वहीँ खरगोन में 40 फीट ऊंचे नर्मदा पुल से छलांग लगाने वाले युवक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस को उसके पास से सुसाइड नोट म‍िला है. मरने से पहले युवक ने खुद का वीडियो बनाया और तलाक लेने वाली पत्नी सहित ससुराल वालों पर एक करोड़ रुपये मांगने का आरोप भी लगाया. पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है. डिप्टी रेंजर पिता ने बेटे की पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए और बेटे के मरने से पहले बनाये वीडियो का जिक्र क‍िया.

मृतक अजय के पिता प्रमोद द्विवेदी रीवा जिले के सिरमौर में डिप्टी रेंजर हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए बेटे अजय के ससुराल वालों ने अजय और हमारे खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करा दिया है और पैसों के लिए प्रताड़ित भी किया जा रहा था. इसके कारण बेटे ने आत्महत्या की है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.बाइक की डिक्की में मिले सुसाइड नोट में ये लिखापुलिस को मृतक की बाइक की डिक्की में मिले सुसाइड नोट में अजय ने लिखा- मेरी मौत के जिम्मेदार गुरु प्रसाद तिवारी, प्रार्थना तिवारी, प्रिंस तिवारी, रमा तिवारी हैं.

3 साल से मेरे और मेरे परिवार पर केस करके एक करोड़ की डिमांड कर रहे थे. परेशान होकर मैंने ये कदम उठाया है.बुरी तरह से प्रताड़ित अजय द्विवेदी ने स्वयं वीडियो बनाकर कहा मेरी मौत की जिम्मेदार प्रार्थना तिवारी है. 3 साल से मेरे परिवार पर केस कर के रखा है. यहां तक कि मेरे अंकल के ऊपर भी केस कर रखा है, जो मेरी फैमिली से ज्यादा वास्ता नहीं रखते. 3 साल से ही केस चल रहा है. मेरे ऊपर केस का फैसला कराने के लिए एक करोड़ मांग रहे हैं.

Next Story