Begin typing your search above and press return to search.

CG-डिप्टी रेंजर ने कर्मचारी की पत्नी से किया रेप....FIR दर्ज, घटना के बाद से ही फरार है डिप्टी रेंजर... पुलिस तलाश में जुटी

CG-डिप्टी रेंजर ने कर्मचारी की पत्नी से किया रेप....FIR दर्ज, घटना के बाद से ही फरार है डिप्टी रेंजर... पुलिस तलाश में जुटी
X
By NPG News

कांकेर 17 जनवरी 2022। डिप्टी रेंजर के ऊपर अपने अधीनस्थ कर्मी की पत्नी से रेप करने की एफआईआर दर्ज की गयी हैं। एफआईआर होने से पहले से ही डिप्टी रेंजर फरार चल रहा हैं जिसकी तलाश पुलिस कर रही हैं। मामले में मिली जानकारी के अनुसार कोयलीबेड़ा में वन विभाग में डिप्टी रेंजर के पद पर गणेश राम साहू पदस्थ हैं। उनका अपनी अधीनस्थ कर्मचारी के यहां आना जाना था।

इसी दौरान उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मी की पत्नी को बहला फुसला कर झांसे में ले लिया और उससे शारिरीक सम्बंध बनाने लगे। विगत तीन माह से डिप्टी रेंजर गणेश राम साहू अपनी ड्यूटी छोड़ कर कोयलीबेड़ा से गायब चल रहे हैं। आज उनके सहकर्मी की पत्नी ने कोयलीबेड़ा थाने में पहुँच कर अपने साथ दुष्कर्म करने की शिकायत पुलिस को दी।

पुलिस ने मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया हैं। आरोपी डिप्टी रेंजर एफआईआर होने के पहले से ही फरार चल रहा हैं, जिसकी तलाश पुलिस कर रही हैं।

मामले में कांकेर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा बोले " आज शिकायत मिलने के साथ ही डिप्टी रेंजर पर एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई हैं। वह अपने नौकरी वाली जगह से एफआईआर होने के पहले से ही गायब चल रहा हैं, लिहाजा वन विभाग से भी उसके पैतृक निवास की जानकारी जुटाने के साथ ही अन्य माध्यमो से आरोपी डिप्टी रेंजर की पता तलाश कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहें हैं।"

Next Story