Begin typing your search above and press return to search.

सोनिया गांधी से माफी की मांग, राष्ट्रपति के खिलाफ अधीर के बयान पर संसद में बवाल...

सोनिया गांधी से माफी की मांग, राष्ट्रपति के खिलाफ अधीर के बयान पर संसद में बवाल...
X
By NPG News

नईदिल्ली। संसद में मॉनसून सत्र के दौरान सदन में जमकर हंगामा हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस सांसद अधीर चौधरी की 'राष्ट्रपत्नी' वाली टिप्पणी पर भाजपा ने सदन में प्रदर्शन किया। संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और स्मृति इरानी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। स्मृति इरानी ने कहा कि इसके लिए कांग्रेस को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। इस बीच लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के चलते 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में भी हंगामे के बाद कार्यवाही को 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन की अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ आज भाजपा नेताओं ने लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ सोनिया गांधी से माफी की मांग की। भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि सोनिया गांधी, आपने द्रौपदी मुर्मू के अपमान को मंजूरी दी। सोनिया जी ने सर्वोच्च संवैधानिक पद पर महिला के अपमान को मंजूरी दी।

स्मृति इरानी ने कहा कि कांग्रेस नेता का बयान बताता है कि उनकी पार्टी की सोच क्या है। उन्होंने कहा कि अधीर रंजन चौधरी जी ने राष्ट्रपति जी को राष्ट्र की पत्नी बताकर अपनी सोच उजागर की है। यह सभी जानते हैं कि कांग्रेस की सोच आदिवासी विरोधी है और महिलाओं के खिलाफ है। अधीर रंजन चौधरी ही नहीं कांग्रेस को भी इस पर माफी मांगनी चाहिए। लोकसभा से लेकर राज्यसभा तक में भाजपा ने इस मसले को पूरी ताकत के साथ उठाया है। राज्यसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोर्चा संभाला और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी महिला विरोधी है और सेक्सिस्ट है।

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मैं जानता हूं कि भारत की राष्ट्रपति चाहे कोई भी हो वे हमारे लिए राष्ट्रपति ही हैं। मेरे मुंह से ये शब्द बस एक बार निकला है. मुझसे ये चूक हुई है। लेकिन सत्ताधारी पार्टी के कुछ लोग ऐसे हैं जो राई का पहाड़ बना रहे हैं. आगे उन्होंने कहा कि दो दिन से जब हम विजय चौक की ओर जा रहे थे। हमसे पूछा जा रहा था कि आप कहा जा रहे हैं। हम उनसे कह रहे थे कि हम राष्ट्रपति भवन जाना चाहते हैं और राष्ट्रपति से मिलने की इच्छा है। मुझसे गलती से ये(राष्ट्रपत्नी) शब्द निकला था।



Next Story