Begin typing your search above and press return to search.

Delhi News : दिल्ली में भारी बारिश के चलते हादसों में अब तक 5 लोगों की मौत, 5 घायल

Delhi News : दिल्ली में बारिश आफत बनकर बरस रही है। बारिश की वजह से शहर में कई जगहों पर हादसे हुए हैं। राजधानी में बारिश की वजह से हुए अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की जान जा चुकी है और 5 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

Delhi News : दिल्ली में भारी बारिश के चलते हादसों में अब तक 5 लोगों की मौत, 5 घायल
X
By Ragib Asim

Delhi News : दिल्ली में बारिश के कारण अभी तक 5 लोगों की मौत हो गई है और 5 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। करोलबाग में एक महिला के ऊपर दिवार गिरने से मौत हो गई। मुकुंदपुर में एक घर की बालकनी मजदुर पर गिरने से मौत हो गई। तीस हजारी के पास एक अस्पताल की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने बारिश को लेकर आज बैठक बुलाई है। इस बैठक में यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने पर चर्चा की जाएगी। बैठक में फ्लड कंट्रोल विभाग के बड़े अधिकारी और MCD के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

शहर में लागातर हो रही बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। सड़कों पर जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है। शिक्षण संस्थानों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में हो रही लगातार बारिश की वजह से बनी स्थिति पर चर्चा के लिए आज दोपहर सचिवालय में एक बैठक बुलाई है। बैठक में मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संबंधित अधिकारी शामिल होंगे जिसमें यमुना नदी के स्तर में बढ़ोतरी पर भी चर्चा की जाएगी।

दिल्ली सरकार ने हरियाणा द्वारा हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़े जाने के बाद रविवार को बाढ़ की चेतावनी जारी की थी। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने एक आदेश में कहा कि शाम चार बजे हथिनीकुंड बैराज से 1,05,453 क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़े जाने के चलते पहली चेतावनी जारी की गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि भारी वर्षा की वजह से कौशल्या बांध में जलस्तर ‘बहुत' बढ़ गया है।

बैराज से पानी दिल्ली पहुंचने में करीब दो से तीन दिन लगते हैं। विभाग के अनुसार, बाढ़ के खतरे के मद्देनजर अधिकारियों को सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में जरूरी उपाय करने का निर्देश दिए गए हैं। नदी के तटबंध के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क किया गया है। उनके लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story