Begin typing your search above and press return to search.

राहुल, प्रियंका हिरासत मेंः महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का दिल्ली में जंगी प्रदर्शन, बेरिकेड से कूद कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची प्रियंका

राहुल, प्रियंका हिरासत मेंः महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का दिल्ली में जंगी प्रदर्शन, बेरिकेड से कूद कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची प्रियंका
X
By NPG News

NPG डेस्क - नई दिल्ली। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का आज दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता काले कपड़े पहने सड़कों पर मार्च पर निकले। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोका। इसको लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस में जमकर झूमाझटकी हुई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने पुलिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घसीटने का अरोप लगाया है।

पुलिस ने सांसद मार्ग पर मार्च के लिए निकल रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया है। बताते हैं, पुलिस ने कांग्रेस भवन के बाहर बेरिकेट्स लगा दिए थी। प्रियंका गांधी बेरिकेड कूद कर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच गई। प्रियंका तक पुलिस न पहुंच पाए, इसलिए कार्यकर्ता सड़क पर लोट गए। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने प्रियंका को हिरासत में ले लिया।

उधर, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी आज काले लिबास में संसद पहुंचे। राहुल को संसद की कार्यवाही के बाद संसद र्मा से हिरासत में ले लिया गया।

Next Story