Begin typing your search above and press return to search.

शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल पंहुचा सीएम भूपेश बघेल से मिलने, मुख्यमंत्री से मिलने के बाद हड़ताल हो सकती है समाप्त

शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल पंहुचा सीएम भूपेश बघेल से मिलने, मुख्यमंत्री से मिलने के बाद हड़ताल हो सकती है समाप्त
X
By NPG News

रायपुर 28 दिसंबर 2021। सहायक शिक्षक फेडरेशन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करने सीएम हाउस पहुंच गया है। समझा जाता है, मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की जाए।


इससे पहले आज दोपहर फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख सचिव डॉ0 आलोक शुक्ला से मुलाकात हुई। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह से मिलने गया। वार्ता के बाद शिक्षा मंत्री ने कहा कि हड़ताल समाप्त करने का भरोसा फेडरेशन ने दिया है...उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा। फेडरेशन के प्रमुख ने भी मीडिया को बताया कि शिक्षा मंत्री से बात हुई है और वे अपने साथियों से चर्चा के बाद हड़ताल समाप्त करने के संकेत दिए। मगर धरनास्थल पर जब पदाधिकारियों की इस विषय पर मीटिंग हुई तो बात बनी नहीं और मनीष मिश्रा ने हड़ता कंटीन्यू रखने का ऐलान कर दिया। लेकिन, प्रतिनिधमंडल अब से कुछ देर पहले सीएम हाउस पहंुचा है। वहां मुख्यमंत्री से मुलाकात होगी। संकेत हैं, मुख्यमंत्री से मिलने के बाद हड़ताल समाप्ति की घोेषणा की जा सकती है।

Next Story