Begin typing your search above and press return to search.

गले तक क़र्ज़े में डूबे पंजाब में आप की पहली कैबिनेट में फ़ैसला - "25000 सरकारी नौकरियाँ दी जाएगी.. एक महिने में जारी होंगे विज्ञापन"

गले तक क़र्ज़े में डूबे पंजाब में आप की पहली कैबिनेट में फ़ैसला - 25000 सरकारी नौकरियाँ दी जाएगी.. एक महिने में जारी होंगे विज्ञापन
X
By NPG News

चंडीगढ़,19 मार्च 2022। आकंठ कर्ज में डूबे पंजाब में आम आदमी पार्टी की गर्दा उड़ाने वाली जीत के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहली कैबिनेट बैठक ली है। इस कैबिनेट में राज्य में नागरिकों के लिए पच्चीस हज़ार सरकारी नौकरियों प्रदान करने का फ़ैसला लिया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया है

"इन पच्चीस हज़ार नौकरियों में दस हज़ार पंजाब पुलिस में जबकि अन्य सरकारी विभागों में पंद्रह हज़ार रिक्तियों को भरा जाएगा"

दावा यह भी है कि एक महिने के भीतर इन रिक्तियों के लिए विज्ञापन जारी कर दिए जाएँगे।

हालाँकि पंजाब का सरकारी ख़ज़ाना उधारी खाते से लबरेज़ है।क़र्ज़ से डूबे पंजाब का हाल यह है कि फ़िलहाल उस पर तीन लाख करोड़ का क़र्ज़ है। पंजाब की सरकार का राजस्व आमद का 54 फ़ीसदी क़र्ज़ का ब्याज चुकाने में ख़त्म हो जाता है। जो पंजाब का क़र्ज़ है वह राज्य की डीजीपी का पचास प्रतिशत है।

नौकरियों के साथ साथ आम आदमी पार्टी ने मुफ़्त बिजली मुफ़्त पानी और वयस्क महिलाओं को हज़ार रुपए दिए जाने का वादा भी कर रखा है।

Next Story