Begin typing your search above and press return to search.

इश्क की सजा मौत: पत्नी-बच्चों के रहते किसी और से इश्क लड़ाने पर मिली इतनी बेरहम मौत, चाकू से गला रेता, फिर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

पत्नी के बार-बार मना करने पर भी छोड़ नहीं रह था आशनाई, मारने वाला निकला प्रेमिका का भाई

इश्क की सजा मौत: पत्नी-बच्चों के रहते किसी और से इश्क लड़ाने पर मिली इतनी बेरहम मौत, चाकू से गला रेता, फिर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग
X
By NPG News

कवर्धा, 24 अप्रैल 2022। पत्नी और दो बच्चों के पिता को एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का अंजाम बेरहम मौत के रूप में मिली। हत्यारे ने पहले चाकू से गला रेता, फिर उसी के गमछे से गला घोंटकर मार डाला। मृतक का शरीर ठंडा हो गया, लेकिन आरोपी के भीतर जो आग जल रही थी, वह शांत नहीं हुई थी। उसने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई और फरार हो गया। पुलिस ने जब तफ़्तीश शुरू की और आरोपी का पता लगाया तो चौंक गई, क्योंकि हत्या करने वाला कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि एक नाबालिग था। जब आरोपी पकड़ा गया, तब पुलिस को यह जानकर एक और झटका लगा कि यह एक प्री प्लांड मर्डर था, लेकिन अपराध कभी छिप नहीं सकता। CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।

घटना कुछ इस तरह है कि शनिवार सुबह भोजली तालाब के किनारे एक अधजली लाश मिली थी। पुलिस ने पतासाजी तो मृतक की पहचान रोहित सिन्हा (30 साल) के रूप में हुई। कवर्धा में रामनगर में रहने वाला रोहित अपने पैतृक गांव गांगीबहरा में एक कृषि केंद्र चलाता था। उसकी शादी हो चुकी है और दो बच्चे भी हैं। प्रथम दृष्टया ही पुलिस ने भांप लिया कि यह गहरी रंजिश का मामला है। हालांकि घरवालों से पूछताछ में पुलिस को पता लगा कि उसकी बुलेट और अंगूठी नहीं है तो लूट जैसा भी लगा, लेकिन लाश को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश ने एक प्री प्लांड मर्डर की ओर इशारा किया।


(मृतक रोहित सिन्हा)

एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने जांच को इसी पर फोकस रखा और फैमिली व पर्सनल बैकग्राउंड को खंगालने कहा। थोड़ी ही देर में नतीजा भी सामने आ गया। रोहित के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का पता चला। यह भी बात सामने आई कि इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। अब पुलिस के पास दो एंगल थे, पत्नी और प्रेमिका। इस पर भी थोड़ी मशक्कत करने पर यह पता चला कि रोहित शुक्रवार की रात को अपनी प्रेमिका के साथ दिखा था। इस जानकारी ने पुलिस का काम आसान कर दिया। पहले सूचना की तस्दीक की गई, फिर आरोपी को थाने लाया गया। पूछताछ में उसने कुबूल किया कि उसने ही रोहित को मारा है।

एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि आरोपी ने पहले शराब पीने के बहाने रोहित को बुलाया। पीने और लांग ड्राइव पर जाने की इच्छा जताई, फिर उसकी (आरोपी की) बुलेट की टंकी फुल कराई। यह कहकर एक्स्ट्रा पेट्रोल भी रखा कि कहीं रास्ते पर खत्म हो गया तो काम आएगा, लेकिन आरोपी के मन में पहले से तय था कि मारने के बाद लाश को जलाना है। रात करीब 11.30 बजे भोजली तालाब के किनारे शराब पीते-पीते अचानक आरोपी ने चाकू से रोहित का गला रेत दिया। इसके बाद रोहित के गमछे से ही गला कस दिया। इसके बाद अंगूठी निकाली और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। बुलेट लेकर आरोपी अपने दोस्त के पास पोंडी गांव गया। बुलेट और अंगूठी छिपा दी। इसके बाद उसका दोस्त अपनी बाइक से कवर्धा छोड़ने आया। पुलिस ने बुलेट और अंगूठी जब्त कर ली है।

Next Story