Begin typing your search above and press return to search.

दो महिलाओं की मौत: थ्रेशर मशीन पलटी, दो महिलाओं की दबने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

दो महिलाओं की मौत: थ्रेशर मशीन पलटी, दो महिलाओं की दबने से मौत, पुलिस जांच में जुटी
X
By NPG News

रायगढ़ 16 नवंबर 2021। धान मिसाई मशीन पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गई है। घटना के दौरान दोनों महिलाएं मशीन में सवार थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। घटना सारंगढ़ के सरिया थाना क्षेत्र की घटना है।

आज सुबह अमेरा निवासी अहिल्या मानिकपुरी और लता सेठ थ्रेशर मशीन में सवार होकर धान मिसाई के लिए कोसमडीह गांव जा रहे थे। इस बीच अनियंत्रित होकर थ्रेशर मशीन पलट गई और इस हादसे में दोनों महिलाए थ्रेशर मशीन में के नीचे दब गई। इस हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही तड़पकर मौत हो गई।

घटना की सूचना के बाद सरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मशीन वे नीचे से निकाला गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Next Story