Begin typing your search above and press return to search.
सब इंस्पेक्टर की मौत: हार्टअटैक से एसआई की मौत, अचानक सीने में दर्द के चलते कराया गया था अस्पताल में भर्ती

कोरबा 11 दिसम्बर 2021। हार्टअटैक से एक एसआई की मौत हो गई है। मृतक एसआई का नाम पुहुप साहू था, जो कटघोरा थाने में पदस्थ थे।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात अचानक एसआई के सीने में दर्द होने लगा था, जिसके बाद उन्हें एसईसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस खबर के बाद कोरबा पुलिस में शोक की लहर है। वहीं एसआई के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
Next Story
