CG-तीन की मौतः शोक कार्यक्रम से लौट रहे ऑटो और जायलो कार की आपस में टक्कर... ड्रायवर सहित तीन की मौत, आठ घायल...

बेमेतरा 23 अक्टूबर 2021। बीती रात भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि, आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। सभी घायलों को एंबुलेंस में उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है। घटना साजा थाना क्षेत्र के देवकर चौकी की है।
जानकारी के मुताबिक, भिलाई निवासी मानिकपुर परिवार दाह संस्कार कार्यक्रम शामिल हो कर ग्राम भठकुडेरा कबीरधाम से रात साढ़े आठ बजे अपने घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही जायलो कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि, इस घटना में ड्रायवर सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीँ आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि, जायलो सवार साजा बेमेतरा निवासी आठ लोग भी दशगात्र कार्यक्रम में दुर्ग गये हुये थे। रात में सभी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जायलो में सवार हो कर अपने घर साजा लौट रहे थे।
इस वहीँ इस हादसे में जायलो के ड्रायवर परमेश्वर सेन और ऑटो सवार गीता मानिकपुरी व बहादुर दास मानिकपुरी की मौत हो गई है। साथ ही आठ लोग गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें अच्छे उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है। वहीं इस भीषण हादसे के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।
