Begin typing your search above and press return to search.

जशपुर,28 जनवरी 2022। शराब के आदी युवक का शव तड़के मिलने के बाद चिकित्सकों ने आशंका जताई है कि मौत का कारण ठंड हो सकती है। युवक शराब का आदी था और रात को खुले में सो गया था, सुबह जब लोगों ने देखा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
कड़ाके की ठंड के बीच यह घटनाक्रम सोनक्यारी चौकी का बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पृथ्वीपाल के रुप में की गई है, जो कि नशे में बाहर खुले में सो गया था। ज़िले के पहाड़ी तराई इलाक़े में न्यूनतम तापमान तीन से आठ डिग्री के बीच है।
पुलिस को विस्तृत पीएम रिपोर्ट का इंतज़ार है। हालाँकि पीएम करने वाले चिकित्सक के हवाले से ख़बर है कि प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण ठंड हो सकती है।
Next Story
