Begin typing your search above and press return to search.

मां-बेटी का मिला शव: पति से विवाद के बाद दोनों की मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी...

मां-बेटी का मिला शव: पति से विवाद के बाद दोनों की मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी...
X
By NPG News

कवर्धा 29 मार्च 2022। तरेगांव थाना क्षेत्र के एक बैगा परिवार की महिला और उसकी एक साल की बच्ची की लाश मिलने से सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना तरेगांव थाना क्षेत्र के बदनापुर गांव के जंगल की है। मृतक महिला समारी बाई बैगा अपने पति मुखीराम और एक वर्षीय पुत्री के साथ बदनापुर गांव में रहती थी। सोमवार को पति पत्नी अपनी पुत्री के साथ महुआ बीनने के लिए जंगल गए हुए थे। इस दौरान पति पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद शांत होने के बाद महिला पानी पीने के लिए जा रही हूं कहकर जंगल से घर की ओर निकली थी। काफी देर तक जब वो जंगल नहीं लौटी तो पति ने अन्य ग्रामीणों के साथ अपनी पत्नी की खोज शुरू की। थोड़ी देर में उसकी पत्नी और बेटी का शव जंगल में एक पेड़ से लटका पाया गया, जिसके बाद इसकी सूचना तरेगांव पुलिस को दी।

पुलिस पूछताछ में आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि, तीन साल पहले ही महिला की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति पत्नी का अकसर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी दोनों का विवाद हुआ था।

फिलहाल महिला की किन परिस्थितियों में मौत हुई है। इसकी जांच में कवर्धा पुलिस जुट गई है। वहीं मां बेटी का शव मिलने की खबर के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई है।

Next Story