Begin typing your search above and press return to search.

प्रेमी जोड़े की लाश: एक सप्ताह पहले गायब हुये प्रेमी जोड़े का शव मिला फंदे पर लटकता, पुलिस जांच में जुटी

प्रेमी जोड़े की लाश: एक सप्ताह पहले गायब हुये प्रेमी जोड़े का शव मिला फंदे पर लटकता, पुलिस जांच में जुटी
X
By NPG News

गरियाबंद 29 अक्टूबर 2021। घर से गायब प्रेमी जोडे का शव फंदे पर झूलता हुआ मिला है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना पांडुका थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक एक सप्ताह पहले पांडुका के करकरा गांव में रहने वाले युवक मिथलेश और दामनी दोनों घर से अचानक गायब हो गये थे। दोनों के गायब होने की सूचना परिजनों ने थाने में भी दर्ज कराई थी। आज दोनों का शव जतमई जंगल स्थित वाच टाॅवर के पास पेड़ पर लटका हुआ पाया गया है। लाश पूरानी होने की वजह से पूरी तरह से सड़ चुकी थी। आसपास के ग्रामीणों ने जब दोनों के शव को पेड़ पर लटका हुआ देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों के शव की शिनाख्त के बाद लाश को पीएम के लिए भेज दिया है।

वहीं पांडुका पुलिस मृतक प्रेमी जोड़े के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। साथ ही इस मामले को लेकर परिजनों से पूछताछ भी की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Next Story