Begin typing your search above and press return to search.

पांच लोगों की लाश: एक परिवार के पांच सदस्यों की लाश फंदे पर लटकती मिली, फैली सनसनी...

पांच लोगों की लाश: एक परिवार के पांच सदस्यों की लाश फंदे पर लटकती मिली, फैली सनसनी...
X
By NPG News

पटना 5 जून 2022. बिहार के समस्तीपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों का शव फंदे से लटकता हुआ मिलने पर सनसनी मच गई है. ये घटना विद्यापतिनगर थाना के मऊ गांव की है. मरने वालों में 10 साल और 8 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं. वहीँ इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी आननफानन में पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी.

घटना शनिवार देर रात की बतायी जा रही है. सुबह जब आसपास के लोगों को इसका एहसास हुआ तो सभी घर की ओर दौड़े. अंदर का दृश्य देखकर सभी दंग रह गये. घटना विद्यापतिनगर थाना के मऊ गांव का है. मृतक परिवार का मुखिया ऑटो चालक बताया जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मऊ गांव के निवासी मनोज झा का शव परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बरामद किया गया है. ऐसी चर्चा है कि मनोज झा आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे. उनके ऊपर कई लोगों की उधारी भी आ चुकी थी. कई समूहों से पैसे लिये हुए थे. और अब लोग अपने पैसे वापस भी मांग रहे थे लेकिन मनोज झा इसे लौटाने में सक्षम नहीं थे.

अभी मौत के कारण की जांच बाकी है. रविवार को लोगों ने देखा कि मनोज झा, उनकी पत्नी, मनोज झा की मां व दो बेटों के शव फंदे पर लटके हुए थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. एफएसल टीम को मौके पर बुलाया गया. पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतक मनोज झा के पिता ने भी पहले फंदे से झूलकर ही जान दे दी थी. आर्थिक तंगी के कारण ही उनके पिता भी परेशान रहे और फंदे से लटक गये थे. बड़ी बेटी की शादी के लिए उन्होंने कर्ज लिये थे. फिलहाल इस पूरे मामले को पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच कर रही है.

मृतकों में मनोज कुमार झा (35), उसकी पत्नी सुन्दरमणि (25), पुत्र शिवम (6), सत्यम कुमार (5) और मां सीता देवी (65) शामिल है.


Next Story