Begin typing your search above and press return to search.

बेटी-पत्नी की गोली मारकर हत्या: सनकी ने दिनदहाड़े पत्नी और बेटी के सिर में गोली मारकर की हत्या, फिर कर ली खुदकुशी...

बेटी-पत्नी की गोली मारकर हत्या: सनकी ने दिनदहाड़े पत्नी और बेटी के सिर में गोली मारकर की हत्या, फिर कर ली खुदकुशी...
X
By NPG News

पटना 29 अप्रैल 2022। बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को दिनदहाड़े एक शख्स ने पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी है। इसके बाद उसने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। मामला गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के पुलिस कॉलोनी का है। यहां बेगूसराय के रहने वाले राजीव कुमार ने अपनी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुदकुशी कर ली।

मृतकों की पहचान राजीव कुमार (40), उसकी पत्नी प्रियंका भारती (33) और बेटी संस्कृति भारती उर्फ सारा (14) के रूप में हुई है। प्रियंका राजीव की दूसरी पत्नी थीं। पहली पत्नी प्रिया भारती की मौत के बाद राजीव ने अपनी साली प्रियंका से शादी कर ली थी। राजीव की बेटी संस्कृति पहली पत्नी की संतान थी। प्रियंका राज्य सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग में क्लर्क थीं। वहीं, राजीव छोटा व्यवसाय करता था। हत्या और खुदकुशी का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके से सात एमएम बोर के तीन खोखे व घटना में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद की गई है। पुलिस राजीव की सास शशि प्रभा से पूछताछ कर रही है।

शशि प्रभा के मुताबिक, उनकी बड़ी बेटी प्रिया भारती की शादी 2007 में बेगूसराय के बलिया थानांतर्गत भगतपुर गांव निवासी राजीव से हुई थी। एक साल बाद प्रिया ने संस्कृति को जन्म दिया, लेकिन प्रसव के दौरान ही उनकी मौत हो गई। कुछ दिनों बाद प्रिया के पिता विजय प्रसाद नारायण सिंह का भी निधन हो गया। वे सचिवालय सहायक थे। उनकी जगह छोटी बेटी प्रियंका को अनुकंपा पर नौकरी मिली। सरकारी नौकरी मिलने के बाद राजीव ने शादी का प्रस्ताव रखा। रिश्तेदारों की रजामंदी से प्रियंका और राजीव की शादी करा दी गई। वहीं, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, राजीव और प्रियंका का तलाक हो चुका था। संस्कृति मौसी के साथ ही रहना चाहती थी।

बताया गया कि बीते मंगलवार की शाम प्रियंका अपनी मां व बहन की बेटी सारा के साथ अपने गांव बेगूसराय के बीहट में शादी समारोह में शरीक होने गई थी। वहां से गुरुवार दोपहर में लौटी। मां और सारा के साथ ऑटो से पुलिस कॉलोनी मोड़ पर उतरकर पैदल किराए के मकान में जा रही थीं। जबकि राजीव रिटायर आईजी के मकान के पास सड़क पर पिस्टल लोड कर प्रियंका की राह देख रहा था। गली में मुड़ते ही घात लगाकर टहल रहे राजीव तेजी से चलते हुए उनके करीब आया और बेटी सारा की ओर बढ़ा। कोई कुछ समझ पाता, इस बीच पिता राजीव ने बेटी सारा के सिर में पिस्टल सटा कर गोली मार दी। इसके बाद साली प्रियंका की कनपटी में गोली मार दी, जबकि सास को धमका कर छोड़ दिया और खुद अपने सिर में गोली मार कर भेजा उड़ा लिया।

Next Story