10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट जल्द होगी जारी... सीबीएसई ने जारी की टर्म 2 परीक्षा की तारीख, यहां देखें नोटिस

X
By - NPG News |
Published Time : 9 Feb 2022 7:09 PM IST
Updated Time : 2022-02-09 13:51:42
नईदिल्ली 9 फरवरी 2022। सीबीएसई केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने टर्म 2 परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। सीबीएसई ने एक नोटिस जारी कर परीक्षा की तारीख की जानकारी दी है।
वहीं सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा 26 अप्रैल 2022 से आयोजित की जाएगी। साथ ही सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट भी जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी कर दी जाएगी।
सीबीएसई ने कोरोना के चलते 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं टर्म 1 और 2 में करने का फैसला किया था. सीबीएसई क्लास 10 टर्म-1 बोर्ड माइनर विषयों की परीक्षाएं 17 नवंबर और मेजर विषयों की परीक्षाएं 30 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलीं थीं. वहीं 12वीं क्लास के माइनर विषयों की परीक्षाएं 16 नवंबर और मेजर विषयों की परीक्षाएं 01 से 22 दिसंबर 2021 तक हुई थीं.
Tags
Next Story
-
Home
-
Menu

