Begin typing your search above and press return to search.

Current affairs: इस सप्ताह की प्रमुख राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाएं

Current affairs: इस सप्ताह की प्रमुख राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाएं
X
By NPG News

NPG.News. प्रदेश और देश-दुनिया में इस हफ्ते क्या घटा। खेल से लेकर राजनीति और खेतों से लेकर प्रयोगशाला तक क्या गतिविधियां हुईं, जिन्होंने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इन घटनाओं और विशेष उपलब्धियों से अवगत कराने, खासकर सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रहे यूथ के लिए Current Affairs कॉलम शुरू किया जा रहा है। पेश है इसकी दूसरी कड़ी...

APEC आर्थिक नेताओं की बैठक बैंकॉक में हुई है।

धनराज परिमल नाथवानी को गुजरात क्रिकेट संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है।

भारत ने 15वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में 25 स्वर्ण पदक जीते हैं।

रूस और यूक्रेन 'ब्लैक सी अनाज सौदे' को चार महीने आगे बढ़ाने पर सहमत हुए हैं।

कर्नाटक में तीन ट्रांसजेंडर सरकारी स्कूल के शिक्षक के रूप में चुने गए हैं।

उचित शिक्षा ना मिलने पर NHRC ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया है।

भारत यूनाइटेड किंगडम (UK) के साथ 'Young Professionals Scheme' शुरू करने जा रहा है।

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को पेरिस में 'गार्ड ऑफ ऑनर' मिला है।

21 नवंबर को भारतीय सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान ने राजस्थान में एकीकृत अग्नि शक्ति वाले 'शत्रुनाश अभ्यास' का आयोजन किया।

विश्व टेलीविजन दिवस 21 नवंबर को मनाया गया।

भारत ने फ्रांस से AI संबंधी वैश्विक भागीदारी का अध्यक्ष पद ग्रहण किया है।

हाल ही में दलाई लामा को 'गांधी मंडेला पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है।

खालिद जावेद को 2022 का 'JCB साहित्य पुरस्कार' प्रदान किया गया है।

सरकार ने आदिवासी बच्चों में तीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिए 100 अकादमी स्थापित करने की घोषणा की है।

हाल ही में '22वें FIFA फुटबॉल वर्ल्ड कप' का आगाज कतर में हुआ है।

हाल ही में मैक्स ने 'आबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स' जीता है।

नोवाक जोकोविक ने छठा ATP फाइनल्स खिताब जीता है।

हाल ही में जारी हुए 'नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स 2022' में अमेरिका शीर्ष पर रहा है।

'53वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव' गोवा में शुरू हुआ है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'मुख्यमंत्री शिक्षा पुरस्कार योजना' की शुरुआत की है।

उत्तराखंड हाइकोर्ट को नैनीताल से हलदानी स्थानांतरित किया जाएगा

ब्लैकस्टोन अमेरिकी कंपनी ने एशिया में भारत से अपना कारोबार शुरू किया है। शुरुआत में डेटा सेंटर मुम्बई ओर चेन्नई में स्थापित किया जाएगा ।

18 से 24 नवंबर तक विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह मनाया गया है।

मेटा के न्यू इंडिया हेड के रूप में संध्या देवनाथन को नियुक्त किया गया है।

गोवा शिपयार्ड में 2 प्रदूषण नियंत्रण पोत निर्मित किए जाएंगे। ये दो पीसीवी जीएसएल यार्ड 1267 और 1268 हैं, जिनकी आपूर्ति क्रमशः फरवरी 2025 और अगस्त 2025 तक की जाएगी।

जलवायु मॉडलिंग और क्वांटम प्रौद्योगिकियों जैसे हाई-टेक क्षेत्रों में सहयोग के लिए हाल ही में भारत और यूरोपीय संघ (EU) ने एक समझौते पर हस्ताक्षार किए हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 'भारतीय राज्यों पर सांख्यिकी की हैंडबुक 2021-22' रिपोर्ट के अनुसार भारत के सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश की ग्रिड-इंटरैक्टिव अक्षय ऊर्जा क्षमता में कर्णाटक शीर्ष स्थान पर है।

23 नंवबर को एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप, ओडिशा से इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का प्रशिक्षण लॉन्च किया गया।

सरस आजीविका मेला 2022' का उद्घाटन नई दिल्ली में हुआ है।

रवि कुमार सागर को प्रतिष्ठित 'डॉ. कलाम सेवा पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है।

हरकीरत सिंह कनाडा में ब्रैम्पटन शहर के डिप्टी मेयर नियुक्त किए गए हैं।

अनामलाई टाइगर रिजर्व ने कोयम्बटूर में 'जंबो ट्रेल्स' लांच किया है।

सेबेस्टियन वेट्टलने फॉर्मूला 1 रेसिंग से सन्यास लिया है।

हाल ही में प्रणय शर्मा ' कराटे 1 सीरीज A' में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं।

हाल ही में जारी 'जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2022' में भारत आठवें स्थान पर रहा है।

हाल ही में शेर बहादुर देउबा को नेपाल के नए प्रधानमंत्री के तौर पर चुना गया है।

भारतीय वायुसेना ने 'एयर फेस्ट 2022' का आयोजन नागपुर में किया।

कतर ने चीन के साथ दुनिया की सबसे लंबी गैस आपूर्ति डील पर हस्ताक्षर किए हैं।

अभी हाल ही में मानवीय कार्यों के लिए नॉर्वे ने अफगानिस्तान को 220 मिलियन क्रोनर दान करने की घोषणा की है।

गुरु तेग बहादुर शहादत दिवस 24 नवंबर को मनाया गया।

25 नवंबर महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है

दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन का नाम, आवाज और फोटो को उनकी परमिशन के बिना इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

इटली की एक कंपनी ने तैरते शहर पैंगियोस का डिजाइन दुनिया के सामने रखा है। कछुए के आकार का ये शहर 65 हजार करोड़ रुपए में साल 2030 तक बनकर तैयार हो जाएगा। अपनी तरह का दुनिया का यह पहला शहर 60 हजार लोगों का घर होगा।

Jio ने घोषणा की है कि उसने गुजरात के 33 जिलों के प्रत्येक मुख्यालय में अपना ट्रू 5G नेटवर्क शुरू कर दिया है, जिससे यह 5G सेवाओं का 100 प्रतिशत कवरेज प्राप्त करने वाला पहला भारतीय राज्य बन गया है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो 5 अलग-अलग विश्व कप में स्कोर करने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, उनकी पेनल्टी से पुर्तगाल ने फीफा विश्व कप 2022 में घाना पर 3-2 की रोमांचक जीत दर्ज की।

झीलों का शहर उदयपुर 4 से 7 दिसंबर, 2022 तक भारत में पहली G20 शेरपा बैठक की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने गोलाघाटी में पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट एंड रूरल कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन किया।

हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद के चौथे संस्करण का आयोजन दिनांक नई दिल्ली में किया गया।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले के तहत नियुक्त सभी लोगों के लिए कर्मयोगी प्रारंभ मॉड्यूल लॉन्च किया।

हाल ही में तमिलनाडु के पहले जैव विविधता विरासत स्थल की घोषणा की गई। जैविक विविधता अधिनियम, 2002 की धारा 37 के तहत राज्य का पहला जैव विविधता विरासत स्थल मदुरै जिले के अरिटापट्टी और मीनाक्षीपुरम गाँवों को घोषित किया गया है।

संगाई महोत्सव

दिनांक 21 नवंबर से 30 नवंबर तक मणिपुर में संगाई महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिवर्ष यह महोत्सव मणिपुर की विशिष्टता को प्रदर्शित करने के लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जाता है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरु के बसवनगुडी में मूंगफली मेले, 'कडालेकाई परिशे' का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में बरकरार हैं। अमरीकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन नौवें और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक 22वें स्‍थान पर हैं।

IIT गुवाहाटी के निदेशक टी.जी. सीताराम को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

NSO सर्वेक्षण के मुताबिक शहरी बेरोजगारी दर पांचवीं तिमाही में गिरकर 7.2% हुई।

मलेशिया के दिग्गज विपक्षी नेता अनवर इब्राहिम ने 24 नवंबर 2022 को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है।

मुंबई CDP द्वारा प्रकाशित 5वीं वार्षिक शहरों की रिपोर्ट में ए-सूची में शामिल होने वाला पहला भारतीय शहर बन गया है।

हर साल 24 नवंबर को अहोम जनरल लचित बोरफुकन के जन्मदिन के रूप में लचित दिवस मनाया जाता है।

शिकारियों पर नज़र रखने के लिए तैनात किए जाने वाले भारत के पहले कुत्ते ज़ोरबा का नवंबर 2022 में निधन हो गया। 12 वर्षीय नर बेल्जियन मैलिनॉइस 'के9' का सदस्य था, जो वन्यजीव अपराधों के लिए देश का पहला डॉग स्क्वाड है।

भारतीय नौसेना के INS त्रिकंड और अपतटीय गश्ती पोत INS सुमित्रा ने ओमान के तट पर द्विपक्षीय अभ्यास 'नसीम अल बहर' के 13वें संस्करण में भाग लिया।

फिल्म 'डियर डायरी' ने IFFI में '53-ऑवर चैलेंज' जीता। गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में '75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो' का दूसरा संस्करण "53-ऑवर चैलेंज" के पुरस्कार समारोह के साथ संपन्न हुआ।

यूरोपीय संघ की संसद ने रूस को 'आतंकवाद को प्रायोजित करने वाला देश' घोषित कर दिया है।

देशभर में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया।

'अमूल' के संस्थापक वर्गीज कुरियन के जन्मदिन पर श्रद्धांजलि देने के लिए 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया जाता है। उन्हें भारत में श्वेत क्रांति लाने के लिए जाना जाता है।

Next Story