Begin typing your search above and press return to search.

करोड़पति रेंजर: ACB ने घूस लेते रेंजर को किया गिरफ्तार, छापामारी में घर से मिले 99 लाख रुपये, नोट गिनने मंगनी पड़ी मशीन

करोड़पति रेंजर: ACB ने घूस लेते रेंजर को किया गिरफ्तार, छापामारी में घर से मिले 99 लाख रुपये, नोट गिनने मंगनी पड़ी  मशीन
X
By NPG News

चाईबासा 27 मई 2022। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर के आनंदपुर वन क्षेत्र अधिकारी विजय कुमार और कंप्यूटर आपरेटर मनीष पोद्दार को एसीबी जमशेदपुर प्रमंडल की टीम ने 2500 रुपए घूस लेते गुरुवार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इसके बाद रेंजर के आवास में छापामारी कर 99 लाख 2 हजार 540 रुपये बरामद किये गये। बरामद रुपये के संबंध में रेंजर किसी प्रकार का कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाये और न ही उन्होंने इसके अर्जित करने के स्त्रोत के संबंध में जानकारी दी। इस कारण एसीबी ने बरामद रुपये को जब्त कर लिया है।

दरअसल, शिकायत मिलने के बाद ACB की ये कार्रवाई झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर प्रखंड में गुरुवार को हुई थी. जहां ACB की टीम ने रेंजर विजय कुमार और उसके कंप्यूटर ऑपरेटर मनीष पोद्दार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद ACB ने जब रेंजर के सरकारी आवास की तलाशी ली तो वहां से करीब एक करोड़ रुपये कैश बरामद हुए। इतनी बड़ी मात्रा में कैश मिलने के बाद एसीबी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि रेंजर और कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर जमशेदपुर ले जाया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

बताया जा रहा है की रेंजर विजय कुमार सात साल से मनोहरपुर में जमे हुए हैं और तबादला होने के बाद भी वह सेटिंग कर इस क्षेत्र में बना हुआ है। उसे आजतक इस जगह से कोई हटा नहीं पाया है।

पोड़ाहाट वन प्रमंडल के डीएफओ नीतिश कुमार ने कहा कि घूस की रकम के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार आनंदपुर के रेंजर विजय की नौकरी जायेगी। इससे पहले उसे निलंबित करने की प्रक्रिया की जायेगी। रेंजर के इस कृत्य ने पूरे वन विभाग को बदनाम कर दिया है। वर्तमान में वन विभाग कैशलेस काम कर रहा है। यानि किसी भी तरह के विभागीय शुल्क को नकद लेने पर रोक है। रेंजर के पास इतनी बड़ी रकम मिलने से पूरा विभाग अचरज में है। सरकारी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तारी के साथ ही तत्काल प्रभाव से रेंजर विजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही दैनिक मानदेय पर कार्यरत कंप्यूटर आपरेटर मनीष पोद्दार को हटा दिया गया है।

Next Story