सिपाहियों से हूज्जत करने वाले कांग्रेसी नेता के खिलाफ अपराध दर्ज.. ग़ैर ज़मानती धाराओं में दर्ज हुई FIR

Raipur Breaking News
X

रायपुर 18 फ़रवरी 2022। खुद को कांग्रेस का बल्लम नेता बता सिपाहियों से गाली गलौज करने वाले ललित साहू के खिलाफ पुलिस ने ग़ैर ज़मानती धाराओं में अपराध दर्ज किया है। नेताजी का गाली गलौज करते हुए वीडियो वायरल हुआ था, नेताजी खुद का पीसीसी का पदाधिकारी बताते हुए सिपाहियों को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की खुली धौंस देते देते दिखाई दे रहे थे। वीडियो पंद्रह फ़रवरी का था जो कि कल अचानक वायरल हो गया था। वीडियो में बेवजह की गाली गलौज और नेतागीरी की धौंस दिखाते नेताजी के अंदाज पर पुलिस के आला अधिकारियों की भृकुटि तन गई थी और कल देर शाम धारा 294,186 और 353 के तर्क एफआईआर दर्ज कर ली गई।

Tags

Next Story