Begin typing your search above and press return to search.

क्रिकेट ब्रेकिंग: राहुल द्रविड़ बने टीम इंडिया के हेड कोच, BCCI ने ट्वीट कर दी जानकारी...इस मैच से संभालेंगे जिम्मेदारी...

क्रिकेट ब्रेकिंग: राहुल द्रविड़ बने टीम इंडिया के हेड कोच, BCCI ने ट्वीट कर दी जानकारी...इस मैच से संभालेंगे जिम्मेदारी...
X
By NPG News

नईदिल्ली 3 नवम्बर 2021। न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 नवंबर से शुरू होने वाली सीरीज के लिए पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया है। बीसीसीआई ने ट्विटर पर कन्फर्म करते हुए इसका ऐलान किया। सुलक्षणा नाइक और आरपी सिंह की क्रिकेट सलाहकार समिति ने बुधवार को सर्वसम्मति से राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया (सीनियर पुरुष टीम) का मुख्य कोच नियुक्त किया। भारत के पूर्व कप्तान द्रविड़ न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज से कार्यभार संभालेंगे।

भारत के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक 48 वर्षीय द्रविड़ पिछले छह सालों से भारत ए और अंडर-19 प्रणाली के प्रभारी हैं. उनकी देखरेख में ऋषभ पंत, आवेश खान, पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों ने जूनियर स्तर से राष्ट्रीय टीम का सफर तय किया है. वह फिलहाल बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के प्रमुख है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। आपको बता दें कि भारतीय टीम के मौजूदा मुख्य कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद खत्म हो जाएगा। इसकी वजह से राहुल द्रविड़ को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राहुल द्रविड़ को इसी साल श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का मुख्य कोच बनाया गया था जब दूसरी भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर थी। राहुल द्रविड़ ने अपनी इस भूमिका को बखूबी निभाई थी। वैसे कुछ दिनों पहले ये बात सामने आई थी कि टीम इंडिया के अगले कोच राहुल द्रविड़ बन सकते हैं और वो इस पद के लिए आवेदन भी कर चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए उन्हें कोच बनाया जाना इस बात की तरफ भी संकेत करता है कि वो अगले मुख्य कोच हो सकते हैं, लेकिन इसकी घोषणा एक पूरी प्रक्रिया के बाद ही बीसीसीआइ के द्वारा की जाएगी। राहुल द्रविड़ फिलहाल एनसीए प्रमुख की भूमिका निभा रहे हैं।

न्यूजीलैंड के भारतीय दौरे पर दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला 17 नवंबर को जयपुर में खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच 19 नवंबर को रांची में होगा। तीसरा टी20 मैच इसके बाद कोलकाता में 20 नवंबर को खेला जाएगा। टी20 सीरीज खत्म होने के बाद 25 नवंबर से कानपुर में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा जबकि इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 3 दिसंबर से मुंबई में होगा। राहुल द्रविड़ को इस क्रिकेट सीरीज के लिए मुख्य कोच बनने की घोषणा बीसीसीआइ ने ट्वीट करके दी।

Next Story