खौफनाक वीडियो! इस शख्स ने मौत को दे दिया चकमा... ट्रक से होने वाली थी भीषण टक्कर, बाइकर ने ऐसे दिया चकमा

नईदिल्ली 30 जनवरी 2022 I यह रोंगटे खड़े करने वाली घटना 24 जनवरी को हुई मलेशिया के एक हाईवे पर हुई। एक्सीडेंट का वीडियो फेसबुक पर नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक 96 हजार से अधिक व्यूज, 1.6 हजार लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स मिल चुके हैं। मलेशिया से एक रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है। यह क्लिप सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। इसमें एक बाइक सवार मौत को छूकर टक से वापस आता दिख रहा है! हालांकि, शुरुआत में ऐसा लगता है कि वो ट्रक की टक्कर से खुद को बचा नहीं पाएगा, लेकिन किस्मत बंदे का साथ देती है जिसकी बदौलत वह 'यमराज' को चकमा देने में कामयाब रहता है। गजब तो यह है कि इस खतरनाक दुर्घटना में शख्स को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
मौत को भी चकमा दे गया यह शख्स वीडियो में आप देखेंगे कि बारिश की वजह से सड़क पूरी तरह भीग चुकी है, चंद मिनटों में एक तेज रफ्तार बाइकर की मोटरसाइकिल रोड़ पर फिसल जाती है. उसके बिल्कुल पीछे से एक कार आ रही होती है, जो कैसे भी उसे बचाते हुए निकल जाती है. बाइक बस गिरी ही होती है कि इतने में ही एक भारी भरकम ट्रक उस शख्स के पास आ जाता है. वह शख्स रोड से उठने में इतनी फुर्ती दिखाता है कि उस ट्रक से बचता हुआ किनारे पर आ जाता है ये पूरी घटना केवल कुछ सेकंडों के अंदर हुई. मतलब आप खुद सोचिये कि जब इंसान का एक्सिडेंट होता है तो एक बार गिरने के बाद वह उठने में ही काफी समय ले लेता है. यदि यह शख्स सड़क से उठने में आधा सेकंड की भी देरी कर देता तो शायद आज यह जिंदा नहीं होता. हैरानी की बात देखिये कि इतने भयानक ऐक्सीडेंट के बाद भी इस शख्स को कोई चोट गंभीर चोट नहीं आती. यहां एक बात और गौर करने वाली है कि इस शख्स ने हेलमेट पहन रखा होता है जिसकी वजह से इसके सिर में कोई चोट नहीं आती. यह वीडियो हमें इस बात की भी सीख देता है कि जब भी ड्राइविंग करें हेलमेट जरूर पहनें.
