Begin typing your search above and press return to search.

कोविशील्ड: अब इतने सप्ताह के बीच दी जा सकेगी कोविशील्ड की दूसरी खुराक...पहले 12 हफ्ते का था इंतजार

कोविशील्ड: अब इतने सप्ताह के बीच दी जा सकेगी कोविशील्ड की दूसरी खुराक...पहले 12 हफ्ते का था इंतजार
X
By NPG News

नईदिल्ली 20 मार्च 2022। कोरोना की वैक्सीन कोविशील्ड को लेकर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) ने सिफारिशें की हैं कि इसे अब 8 से 16 सप्ताह के बीच दिया जाये। बता दें कि कोविशील्ड की दो खुराक के बीच के अंतर को पहले के मुकाबले घटाया गया है. पहले इस वैक्सीन के दोनों खुराकों में 12 से 16 सप्ताह का अंतर था.

हालांकि, एनटीएजीआई ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin) की दूसरी खुराक के समयांतराल में किसी भी प्रकार के बदलाव की कोई सिफारिश नहीं की है. कोवैक्सीन की दूसरी खुराक पहली डोज के 28 दिनों बाद दी जाती है. हालांकि कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच समय घटाने की ये सिफारिश को अभी नेशनल कोविड-19 वैक्सीनेशन प्रोग्राम में शामिल नहीं किया गया है. यानी अभी इसे अमल में नहीं लाया गया है. आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि एनटीएजीआई की ये सिफारिश वैश्विक स्तर पर वैज्ञानिक आंकड़ों पर आधारित है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दूसरे डोज के समय अंतराल कम करने के पीछे तेज़ी से फैल रहा ओमिक्रान वैरिएंट (Omicron Variant) है.

गौरतलब है कि अभी टीकाकरण नीति के तहत कोविशील्ड की पहली डोज लगने के 12 से 16 हफ्ते बाद दूसरी खुराक दी जाती है. टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह ने अब तक भारत बायोटेक की कोवाक्सिन की दो डोज के बीच की 28 दिन की समयावधि में कोई बदलाव नहीं किया है.

Next Story