मुख्यमंत्री को कोरोना: दोनों उप मुख्यमंत्रियों के बाद अब सीएम भी कोरोना संक्रमित...खुद को किया आइसोलेट

पटना 10 जनवरी 2022. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट कर बताया गया, 'माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना जांच में पॉज़िटिव पाये गए हैं. चिकित्सकों की सलाह पर वह होम आइसोलेशन में हैं. उन्होंने सभी से कोविड अनुकूल सावधानियां बरतने की अपील की है.
मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया है कि डॉक्टरों की सलाह पर कोरोना संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री ने खुद को आइसोलेशन में रखा है. सीएम ने राज्य के लोगों से कोविड अनुकूल सावधानियां बरतने की अपील की है.
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार कोरोना जाँच में पॉज़िटिव पाये गए हैं। चिकित्सकों की सलाह पर वह होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने सभी से कोविड अनुकूल सावधानियां बरतने की अपील की है।
— CMO Bihar (@officecmbihar) January 10, 2022
बता दें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. राजनाथ ने सोमवार को एक ट्वीट में लिखा, 'मुझे आज कोरोना संक्रमित पाया गया है हालांकि लक्षण बेहद हल्के हैं. मैं इस समय होम क्वारंटाइन हूं. जो हाल ही में मुझसे संपर्क में आए हैं, मैं उन सभी भी टेस्ट कराने और खुद को आइसोलेट करने का आग्रह करता हूं. ' गौरतलब है कि हाल में कई राजनेता कोविड पॉजिटिव हुए हैं, इसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु से बीजेपी नेता खुशबू सुंदर, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले, केंद्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय और कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला व दीपेंद्र हुड्डा शामिल हैं.
