बॉलीवुड में कोरोना से हडकंप: अब इस बड़े एक्टर और एक्ट्रेस को हुआ कोरोना, सेलेब्स पर एक बार फिर मंडराया कोरोना का खतरा...

मुम्बई 5 जून 2022. अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन और आदित्य रॉय कपूर के बाद अब कैटरीना और किंग खान भी कोरोना संक्रमित हो गए है.
शनिवार को कार्तिक आर्यन ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी. वहीं रविवार को जानकारी मिली की कैटरीना कैफ भी कोरोना संक्रमित हो गईं हैं. इस बीच अब बॉलिवुड के किंग शाहरुख खान के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सामने आई है.
पिछले हफ्ते, शाहरुख ने एटली के साथ अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म जवान की घोषणा करके प्रशंसकों को हैरान किया. अभिनेता ने एक टीज़र जारी किया जिसमें उनके चोटिल चेहरे को एक पट्टी में लपेटा गया था. फिल्म जून 2023 में रिलीज होगी.
किंग खान इन दिनों अपनी बैक-टू-बैक फिल्म अनाउंसमेंट को लेकर चर्चा में हैं. इस साल की शुरुआत में उन्होंने अपनी वापसी फिल्म पठान की घोषणा की थी, जो जनवरी 2023 में रिलीज होने वाली है. फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं. इसके बाद उन्होंने इस गर्मी की शुरुआत में राजकुमार हिरानी के साथ डंकी की घोषणा की. फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू हैं और अफवाहें है कि इसमें विक्की कौशल भी हैं. यह फिल्म दिसंबर 2023 में रिलीज होने वाली है.
