Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना संक्रमित सोनिया गांधी की हालत बिगड़ी, दिल्ली के हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती...

कोरोना संक्रमित सोनिया गांधी की हालत बिगड़ी, दिल्ली के हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती...
X
By NPG News

नईदिल्ली 12 जून 2022. सोनिया गांधी को आज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना के कारण सोनिया को आ रही दिक्कतों के चलते उन्हें दिल्ली गंगा राम अस्पताल में एडमिट किया गया है। इस बात की जानकारी कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दी है। साथ ही बताया कि उनकी हालत स्थिर है। सभी शुभचिंतकों को उनकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। वहीं, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी आलाकमान के अच्छे स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

बता दें कि सोनिया गांधी दो जून को कोरोना पॉजिटव हो गई थीं, इसके बाद वह धीरे-धीरे रिकवर हो रही थीं। नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोनिया गांधी को 23 जून को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके पहले सोनिया गांधी को ईडी ने आठ जून को समन कर पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन कोरोना संक्रमित होने के कारण सोनिया गांधी इस तारीख को ईडी कार्यालय नहीं पहुंची थीं, जिसके बाद उनको 23 जून को बुलाया गया था।



Next Story