Begin typing your search above and press return to search.

रुस में कोरोना कहर: बीते चौबीस घंटों में हज़ार से उपर मरीज़ों की मौत.. पुतिन ने सात दिवसीय अवकाश का किया ऐलान

रुस में कोरोना कहर: बीते चौबीस घंटों में हज़ार से उपर मरीज़ों की मौत.. पुतिन ने सात दिवसीय अवकाश का किया ऐलान
X
By NPG News

नई दिल्ली,21 अक्टूबर 2021। कोरोना की वेव रुस पर क़हर बनकर टूटी है। कोरोना से बीते 24 घंटे में ही 1028 मरीज़ों की मौत हो गई है।सरकार ने कोरोना पर नियंत्रण पाने के लिए एक सप्ताह के अवकाश का ऐलान किया है।

कोरोना रुस के लिए दिक़्क़त का सबब शुरु से रहा है,अब तक दो लाख से उपर रशियन इसकी चपेट में आकर अपनी जान गँवा चुके हैं। रुस में कोरोना वायरस की लगातार उपस्थिति के बावजूद मामला थमा हुआ था लेकिन इनमें अचानक तेज़ी आई है।

हालात की भयावहता को देखते हुए राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने उप प्रधानमंत्री और कैबिनेट की सिफ़ारिश को मंज़ूरी देते हुए एक सप्ताह के सरकारी अवकाश की घोषणा की है।

Next Story