Begin typing your search above and press return to search.
कोरोना ब्रेकिंग: दो स्कूली छात्र को कोरोना... मचा हड़कंप, निजी स्कूल के संचालक दम्पति भी आये चपेट में

जीपीएम 4 दिसम्बर 2021। जिले के दो स्कूल के छात्रों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कम्प मचा हुआ हैं। स्वास्थ्य विभाग स्कूल के बाकी बच्चो की भी कांटेक्ट ट्रेसिंग कर रहीं हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पेंड्रा ब्लाक के कोटमी स्कूल की छात्रा पॉजिटिव पाई गई हैं। इसके अलावा एकलव्य विद्यालय लाटा का भी एक छात्र संक्रमित पाया गया हैं। दोनो के कोरोना संक्रमित आने के बाद दोनों को होम आइसोलेट किया गया हैं और उनके सम्पर्क में आने वाले स्कूली छात्रों व स्टाफ की भी जांच की जा रहीं हैं। इसी तरह दिल्ली से वापस लौटे एक निजी स्कूल के संचालक दम्पति की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। उन्हें भी होम आइसोलेट किया गया है।
Next Story
