Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस प्रवक्ता का इस्तीफा: जयवीर शेरगिल ने दिया इस्तीफा...2018 चुनाव में छत्तीसगढ़ भी आए थे

कांग्रेस प्रवक्ता का इस्तीफा: जयवीर शेरगिल ने दिया इस्तीफा...2018 चुनाव में छत्तीसगढ़ भी आए थे
X
By NPG News

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने इस्तीफा दे दिया है। शेरगिल का छत्तीसगढ़ से भी नाता रहा है। वे 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां राष्ट्रीय मीडिया टीम की तरफ से आए थे। भाजपा बार बार गंगाजल हाथ में लेकर वादा करने का जो जिक्र करती है, उसमें जयवीर शेरगिल भी मौजूद थे।

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को शेरगिल ने पत्र लिखा है कि उन्हें यह कहते हुए दुख हो रहा है कि निर्णय लेना अब जनता और देश के हितों के लिए नहीं है, बल्कि यह उन लोगों के स्वार्थी हितों से प्रभावित है, जो चाटुकारिता में लिप्त हैं और लगातार जमीनी हकीकत की अनदेखी कर रहे हैं।

शेरगिल ने यह भी लिखा है कि पार्टी में निजी हितों को प्राथमिकता मिल रही है, जबकि सार्वजनिक और राष्ट्रीय हितों की अनदेखी की जा रही है। प्राथमिक कारण यह है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वर्तमान निर्णय निर्माताओं की विचारधारा और दूरदृष्टि अब युवाओं और आधुनिक भारत की आकांक्षाओं के अनुरूप नहीं है।

बता दें कि शेरगिल पेशे से वकील हैं और कांग्रेस के युवा नेताओं में प्रमुख माना जाता था। वे मूलतः पंजाब के रहने वाले हैं। शेरगिल का इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब एक के बाद एक कई युवा कांग्रेस नेताओं ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। पार्टी छोड़ने वाले प्रमुख कांग्रेस नेताओं में ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसाद भी शामिल हैं, जो अब भाजपा सरकार में अहम पदों पर हैं।

Next Story