Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस नेत्री की लाश: कांग्रेस की बैठक में हुई थी शामिल, सुबह फंदे में लटका मिला शव....पुलिस जाँच में जुटी

कांग्रेस नेत्री की लाश: कांग्रेस की बैठक में हुई थी शामिल, सुबह फंदे में लटका मिला शव....पुलिस जाँच में जुटी
X
By NPG News

जांजगीर 8 नवंबर 2021। अकलतरा ब्लाक की एक कांग्रेस नेत्री का शव उसके घर पर फंदे में लटकटा हुआ मिली है। घटना की जानकरी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतिका महिला का नाम अंबिका बाई यादव 35 वर्षीय, जो कांग्रेस के अकलतरा ब्लाक की अध्यक्ष थी।

जानकारी के मुताबिक घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। मृतिका रविवार को अकलतरा क्षेत्र के तिलई गांव में आयोजित कांग्रेस की बैठक में शामिल होने गई थीं। वापस आने के बाद से ही घर का दरवाजा अंदर से बंद था। आज सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने खिड़की से झांक कर देखा। कमरे के अंदर महिला का शव फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद इसकी जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

मृतिका अंबिका बाई का एक पुत्र है। मृतिका के पति का नाम सखाराम यादव है, जो रायपुर में जॉब करता है। दीपावली में सखाराम घर आया था त्यौहार मानाने के बाद वो वापस चला गया था। फिलहल महिला के मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Next Story