Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस पार्षद की हत्या: तुलसी पूजा की रात पार्षद पर हमला कर उतारा मौत के घाट, 11 संदेही हिरासत में... घटना से पहले पार्षद ने की थी पार्टी, पुलिस जांच में जुटी....

कांग्रेस पार्षद की हत्या: तुलसी पूजा की रात पार्षद पर हमला कर उतारा मौत के घाट, 11 संदेही हिरासत में... घटना से पहले पार्षद ने की थी पार्टी, पुलिस जांच में जुटी....
X
By NPG News

दुर्ग 16 नवम्बर 2021। बीती रात एक पार्षद पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई है। मृतक पार्षद का नाम सूरज बंछोर था, जो भिलाई तीन हथखोज के वार्ड 2 से कांग्रेस पार्षद थे।

जानकारी के मुताबिक, बीती रात कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर अपने कुछ साथियों के साथ तालाब किनारे पार्टी कर जुआ खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि, जुआ खेलने के दौरान वहां मौजूद लोगों से पार्षद का किसी बात को लेकर विवाद हुआ और इस दौरान आरोपियों ने पार्षद पर हमला कर दिया। हमले के बाद रात में ही गंभीर हालत में पार्षद को कुछ लोगों ने अस्पताल ले लाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

इधर घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और संदेहियों को हिरासत में लिया गया है।

वहीं एएसपी संजय ध्रुव ने एनपीजी से बात करते हुए बताया कि, घटनाबके तत्काल बाद 11 संदेहियों को हिरसत्वमे लिया गया है। अरोपियों से पूछताछ जारी है। जल्द ही इस मामले को सुलझा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story