दूसरे चरण में भी कांग्रेस आगे: डाक मतपत्रों के बाद दो चरणों की काउंटिंग खत्म, कांग्रेस प्रत्याशी दोनों में आगे
खैरागढ़ उपचुनाव के रुझान आने शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा आगे चल रहीं

राजनांदगांव, 16 अप्रैल 2022। छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल खैरागढ़ उपचुनाव के रुझान आने शुरू हो गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा 1175 वोटों से आगे हैं। पहले चरण की वोटिंग खत्म हो गई है। दूसरे चरण में भी वर्मा आगे है।
बता दें कि 8 बजे डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई। ज्यादा लोग नहीं थे, इसलिए डाक मतपत्र की गिनती जल्दी खत्म हो गई। इसके बाद ईवीएम से गिनती शुरू हुई। 21 राउंड में गिनती शुरू होगी, लेकिन घंटेभर में रुझान मिलना शुरू हो जाएगा। रुझान से ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि खैरागढ़ के लोगों ने खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के लिए वोट किया या विपक्ष के साथ हैं। उपचुनाव में कांग्रेस से यशोदा वर्मा, भाजपा से कोमल जंघेल और जोगी कांग्रेस से नरेंद्र सोनी समेत कुल 10 प्रत्याशी थे। इन सबकी किस्मत का फैसला आज होना है। 12 अप्रैल को हुए चुनाव में 78 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
