Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: खड़गे की एंट्री, दिग्विजय सिंह नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: खड़गे की एंट्री, दिग्विजय सिंह नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव
X

दिग्विजय सिंह

By NPG News

NPG डेस्क। दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। आज उन्होंने इसका ऐलान किया है। दिग्विजय सिंह ने ये ऐलान मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष पद के चुनाव में शामिल होने के बाद किया है।

दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए इस संबंध में कहा कि मुझे पता चला है कि खड़गे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है और मैं उनका काफी आदर भी करता हूं। इसलिए मैंने तय किया है कि मैं उनका (नामांकन भरने में) समर्थन करुंगा। मैं उनका प्रस्तावक बनूंगा।

उन्होंने कहा कि मैंने पूरी जिंदगी कांग्रेस के लिए काम किया और करता रहूंगा। मैं हमेशा दलित आदिवासी और गरीबों के लिए खड़ा रहा, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के ख़िलाफ लड़ता रहा और गांधी नेहरू परिवार के लिए मेरी प्रतिबद्धता। ये तीन चीजें हैं, जिनसे मैंने कभी समझौता नहीं किया।

वहीँ, शशि थरूर ने कहा कि जब मल्लिकार्जुन खड़गे अपना नामांकन दाखिल करेंगे तब मैं उस पर कुछ कह सकूंगा। वे पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और मेरा उनके साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। जब आप किसी दौड़ में हिस्सा लेते हैं तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ दौड़ते हैं।

बता दें, अज नामांकन और नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

Next Story