Begin typing your search above and press return to search.

NEET काउंसिलिंग की राज्यपाल से शिकायत...काउंसलिंग में नियमों का घोर उल्लंघन, स्वास्थ्य सचिव की दो टूक - 2018 से जारी है प्रक्रिया..ऑनलाइन के बाद प्रावीण्य सूची हो रही जारी

NEET काउंसिलिंग की राज्यपाल से शिकायत...काउंसलिंग में नियमों का घोर उल्लंघन, स्वास्थ्य सचिव की दो टूक - 2018 से जारी है प्रक्रिया..ऑनलाइन के बाद प्रावीण्य सूची हो रही जारी
X
By NPG News

रायपुर,30 जनवरी 2022। NEET UG काउंसिलिंग में राज्य की मेरिट सूची जारी किए बग़ैर चॉइस फिलिंग किए जाने संबंधी शिकायत राज्यपाल और स्वास्थ्य मंत्री को की गई है। शिकायत शैलेंद्र नगर निवासी डॉ कुलदीप सोलंकी ने की है।

डॉ कुलदीप सोलंकी ने राज्यपाल और स्वास्थ्य मंत्री को प्रेषित पत्र में आरोप लगाया है कि काउंसिलिंग नियम 3 और 10 विरोधाभासी है।राज्य की मेरिट लिस्ट घोषित किए बग़ैर चॉइस फिलिंग कराई जा रही है साथ ही इन्हें बार बार संज्ञान में लाने के बावजूद सुधारा नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा है MBBS/BDS की काउंसलिंग में आश्चर्यजनक रूप से काउंसलिंग की प्रक्रिया में नियमों का घोर उल्लंघन किया जा रहा है। नियम क्रमांक 7 के अनुसार काउंसलिंग की प्रक्रिया में स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है की पहले प्रदेश की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी तत्पश्चात प्रत्याशियों से उनकी चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी किंतु वर्तमान में छात्रों को बाध्य किया जा रहा है कि बिना मेरिट लिस्ट के रिलीज किए वह अपनी चॉइस फिलिंग ऑनलाइन करें।

2 नोटिस क्रमांक 577 में पृष्ठ नंबर 3 में स्पष्ट रूप से दिखाया गया है की प्रथम राउंड में फ्री एग्जिट FREE EXIT का प्रावधान है ।

किंतु उसी नोटिस में पृष्ठ क्रमांक 10 कंडिका क्रमांक 10 में लिखा गया है कि अगर किसी को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय मिलता है और वह जॉइन नहीं करता है तो उसे काउंसिलिंग से बाहर कर दिया जाएगा तथा उस की पात्रता समाप्त हो जाएगी।

इस प्रकार एक ही शासकीय नोटिस में दो विरोधाभासी नियम होने की वजह से अभ्यार्थी अत्यंत भय में है तथा मानसिक पीड़ा का सामना कर रहे हैं।

इन आरोपों को हालाँकि स्वास्थ्य विभाग ने ख़ारिज किया है। स्वास्थ्य सचिव श्रीमती मनिंदर कौर द्विवेदी ने कहा है

छत्तीसगढ़ चिकित्सा, दंत चिकित्सा एवं भौतिक चिकित्सा (फिजियोथेरेपी) स्नातक प्रवेश नियम, 2018 के नियम 6 (ख) अनुसार प्रावीण्य सूची परीक्षा एजेंसी द्वारा घोषित होने के पश्चात् नियम 7 (i) के तहत् ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये जाते है और ऑनलाईन आवेदन के पश्चात् ही छत्तीसगढ़ राज्य की प्रावीण्य सूची जारी की जा सकती है तथा प्रवेश वर्ष 2018 से लगातार ऑनलाईन आवेदन के पश्चात् ही छत्तीसगढ़ राज्य की प्रावीण्य सूची जारी की जाती रही है

Next Story