Begin typing your search above and press return to search.

9 जिलों के कलेक्टर बदले: कानपुर हिंसा के बाद योगी सरकार ने छत्तीसगढ़ की बेटी नेहा शर्मा को हटाया, लिस्ट में छत्तीसगढ़ का एक और कनेक्शन...

उत्तरप्रदेश में चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने योगी आदित्यनाथ के करीबी विशाख अय्यर को हटाकर नेहा शर्मा को कलेक्टर बनाया था।

9 जिलों के कलेक्टर बदले: कानपुर हिंसा के बाद योगी सरकार ने छत्तीसगढ़ की बेटी नेहा शर्मा को हटाया, लिस्ट में छत्तीसगढ़ का एक और कनेक्शन...
X
By NPG News

NPG डेस्क, 07 जून 2022। योगी सरकार ने कानपुर हिंसा के बाद कलेक्टर नेहा शर्मा के साथ 9 जिलों के कलेक्टर बदल दिए हैं। नेहा शर्मा छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की हैं। उनके पिता डॉ. राकेश शर्मा और माता डॉ. रजनी शर्मा हैं। वे पूर्व आईपीएस आरएल आम्रवंशी की बहू हैं। उत्तरप्रदेश में चुनाव से पहले नेहा को कानपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई थी। विशाख अय्यर को हटाकर नेहा को जिम्मेदारी दी गई थी। अब फिर से विशाख ही कलेक्टर बनाए गए हैं। इस ट्रांसफर लिस्ट में छत्तीसगढ़ का एक और कनेक्शन है। इंटर कैडर डेपुटेशन पर छत्तीसगढ़ से डेपुटेशन पर उत्तरप्रदेश गईं श्रुति सिंह को इटावा कलेक्टर से हटाकर स्वास्थ्य सचिव बनाया गया है।

इधर, कानपुर में हिंसा की स्थिति को संभालने के लिए एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय पाल शर्मा को भेजा गया है। इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने एटीएस के एडीजी को भी मोर्चा संभालने कहा है। हिंसा में शामिल 36 आरोपियों की लिस्ट जारी की गई है।

उत्तरप्रदेश के कानपुर में हिंसा की घटना के बाद योगी आदित्यनाथ ने 21 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें कानपुर की कलेक्टर नेहा शर्मा भी शामिल हैं। नेहा को निदेशक स्थानीय निकाय की जिम्मेदारी दी गई है। लखनऊ के कलेक्टर अभिषेक प्रकाश को उद्योग विभाग भेजा गया है। आगे पढ़ें अफसरों की नई जिम्मेदारी...

कृष्णा करुणेश- कलेक्टर गोरखपुर

विजय किरण आनंद- प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा, कुंभ मेला प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार

अनामिका सिंह- सचिव महिला कल्याण

सूर्यपाल गंगवार- कलेक्टर लखनऊ

अभिषेक प्रकाश- सचिव अवस्थापना व औद्योगिक विकास

विशाख- कलेक्टर कानपुर

भवानी सिंह- एमडी मध्यांचल विद्युत वितरण निगम

अनुपम शुक्ला- विशेष सचिव ऊर्जा

सीलम साईं- सीडीओ जौनपुर

सेल्वा कुमारी जे- आयुक्त बरेली

सौम्या अग्रवाल- कनेक्टर बलिया

इंद्र विक्रम सिंह- कलेक्टर अलीगढ़

प्रियंका निरंजन- कलेक्टर बस्ती

चांदनी सिंह- जिलाधिकारी, जालौन

अवनीश कुमार राय- कलेक्टर इटावा

श्रुति सिंह- सचिव, चिकित्सा

रवि रंजन- कलेक्टर फिरोजाबाद

नेहा शर्मा- निदेशक, स्थानीय निकाय

शकुंतला गौतम- श्रम आयुक्त, कानपुर

आर रमेश कुमार- प्रमुख सचिव, रेशम

राकेश कुमार सिंह द्वितीय- उपाध्यक्ष, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार

Next Story