कलेक्ट्रेट के कर्मचारी का बेटा बनेगा कलेक्टर, रेलवे की नौकरी करते प्रखर ने लाया 102वा रैंक...मां है शिक्षिका...

रायपुर 30 मई 2022। आज जारी हुए यूपीएससी के नतीजों में धमतरी के प्रखर चन्द्राकर ने 102 स्थान हासिल किया है। कैटेगिरी के हिसाब से उनका आईएएस बनना तय है। प्रखर के पिता ओमप्रकाश चन्द्राकर धमतरी कलेक्टर आफिस में पहले कलेक्टर के रीडर हुआ करते थे। पिछले वर्ष प्रमोशन पाकर वे निर्वाचन पर्यवेक्षक बन गए। प्रखर की माता चम्पा चन्द्राकर धमतरी जिले के धमतरी ब्लाक के हटकेसर मिडिल स्कूल में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है।
प्रखर के छोटे भाई बीएड के छात्र है। प्रखर की स्कूली शिक्षा धमतरी मॉडल स्कूल से हुई। फिर रायपुर के एनआईटी कालेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। उसके बाद प्रखर दो वर्ष तक एनटीपीसी में इंजीनियर के पद पर पदस्थ रहे। उनकी पदस्थापना मध्यप्रदेश में हुई। इस दौरान छुट्टी लेकर वे यूपीएससी की तैयारियों के सिलसिले में दिल्ली भी गए। इस दौरान उनका चयन रेल्वे में हो गया। वर्तमान में वे सम्बलपुर उड़ीसा में रेल्वे में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। 26 वर्षीय प्रखर का यह दूसरा प्रयास था। उन्होंने मेंस में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विषय ही चुना था। प्रखर का रैंक 102 है। जनरल कैटेगिरी में आईएएस के 72 व ओबीसी में 49 रिक्तियां इस वर्ष है। लिहाजा प्रखर का आईएएस बनना तय है।
Tags
- कलेक्ट्रेट के कर्मचारी का बेटा बनेगा कलेक्टर
- रेलवे की नौकरी करते प्रखर ने लाया 102वा रैंक
- मां है शिक्षिका
- प्रखर चन्द्राकर
- शिक्षिका माता चम्पा चन्द्राकर
- Collectorate employee's son will become collector
- Prakhar brought 102nd rank while doing railway job
- mother is teacher
- Prakhar Chandrakar
- teacher mother Champa Chandrakar
-
Home
-
Menu
